चतरा: अफीम जप्त करने के बाद छोड़ देने के आरोपी लावालौंग थाना प्रभारी प्रशांत कुमार मिश्रा के खिलाफ एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें निलंबित कर दिया है।
बता दें कि इसके पूर्व भी पिपरवार थाना प्रभारी रहते हुए बालू के अवैध कारोबार में संलिप्त रहने के आरोप में सस्पेंड हुए थे। इस तरह 9 महीने में भी दो बार सस्पेंड हो चुके हैं।
सूत्रों के अनुसार, थाना प्रभारी पर अफीम जब्त करने के बाद छोड़ देने का आरोप था, जिसे लेकर सिमरिया एसडीपीओ शुभम खंडेलवाल द्वारा जांच की गयी, जिसमें मामला सही पाया गया. इसके बाद सस्पेंड कर दिया गया. हालांकि जांच अभी भी जारी है.
आठ सितंबर 2025 को लावालौंग प्रभारी बने थे. सात माह के अंदर सस्पेंड हो गये. इसके पूर्व भी कई पुलिस पदाधिकारी नशा मुक्ति के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में लापरवाही बरतने पर निलंबित हो चुके हैं.









