---Advertisement---

त्रिपुरा, मेघालय और मणिपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर राजभवन में विशेष समारोह का आयोजन

On: January 21, 2024 3:50 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज़

रांची:- माननीय राज्यपाल श्री सी०पी० राधाकृष्णन ने आज राजभवन में संयुक्त रूप से पोंगल, सोहराई एवं टुसु पर्व के साथ-साथ त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर राज्यों की स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा देश विविधताओं से भरा है। लेकिन विविधता में एकता है। हम सब एक हैं और एक रहेंगे। भारत के विभिन्न प्रदेशों में मनाए जाने वाले पर्व, त्योहार एवं उत्सव की अवधारणा एवं उद्देश्यों में भी समानता है। पोंगल पर्व, फसल पैदावार करने वाले, प्रकृति, किसान एवं पशु के प्रति आभार प्रकट करने का पर्व है। हमारे किसान बिना किसी लोभ-लालच के सूर्य की भांति नियत समय पर खेत की ओर निकल जाते हैं। उन्होंने कहा कि सोहराई एवं टुसु पर्व के केंद्रबिंदु में भी प्रकृति, कृषि एवं पशु की पूजा ही हैं, जो हमारे जीवन के आधार हैं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि त्रिपुरा, मेघालय एवं मणिपुर प्रकृति की गोद में बसे हैं। इनका गौरवशाली इतिहास रहा है एवं गरिमामयी विरासत रही है। सांकृतिक विविधताओं से भरे पड़े हैं ये प्रदेश। माननीय प्रधानमंत्री जी के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम के तहत हम एक दूसरे के संस्कृति से अवगत हो रहे हैं। आपसी सौहार्द एवं समन्वय की भावना भी प्रगाढ़ हो रही है। राज्यपाल महोदय ने देश के विकास के लिए सभी से साथ मिलकर कार्य करने का आह्वान किया एवं कहा कि हम सभी का दायित्व है कि हम सब ‘विकसित भारत@2047’ में प्रतिबद्ध होकर अपना योगदान दें।
उक्त अवसर पर विभिन्न प्रदेशों के लोगों द्वारा लोक नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति भी की गयी। राज्यपाल महोदय ने इस समारोह के पूर्व राजभवन के मूर्ति गार्डेन में आयोजित पोंगल उत्सव में सम्मिलित हुए एवं पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने सभी के सुख समृद्धि की कामना की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने