---Advertisement---

विश्व ध्यान दिवस पर गढ़वा मंडल कारा में बंदियों के लिए विशेष ध्यान सत्र आयोजित

On: December 21, 2025 8:58 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

गढ़वा: विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को गढ़वा मंडल कारा में बंदियों के मानसिक, शारीरिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विशेष ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग के सौजन्य से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों द्वारा बंदियों को ध्यान, प्राणायाम एवं योगाभ्यास कराया गया, जिसमें 100 से अधिक बंदियों ने स्वेच्छा से भाग लिया। अभ्यास के दौरान बंदियों ने पूरे मनोयोग से सहभागिता की और सत्र को अत्यंत लाभकारी बताया।

महिला बंदियों के लिए महिला वार्ड में अलग से ध्यान एवं योग सत्र आयोजित किया गया, जहां महिला प्रशिक्षक की सहायता से अभ्यास कराया गया, ताकि वे सहज एवं सुरक्षित वातावरण में योग और ध्यान कर सकें।

इस अवसर पर सदर एसडीएम सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग और ध्यान को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने से तनाव कम होता है, आत्मसंयम विकसित होता है और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण बनता है। उन्होंने बंदियों को नियमित रूप से प्राणायाम एवं ध्यान करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के दौरान योग प्रशिक्षक, प्रभारी कारापाल, प्रभारी प्रधान सहायक सहित जेल के अन्य कर्मी एवं बड़ी संख्या में बंदी उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में जेल प्रशासन एवं आर्ट ऑफ लिविंग की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now