---Advertisement---

लोकसभा चुनाव को लेकर बिशुनपुरा पुलिस अधिकारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

On: January 23, 2024 10:51 AM
---Advertisement---


अजित कुमार रंजन

बिशुनपुरा(गढ़वा):– आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर गढ़वा पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय के निर्देश पर मंगलवार को बिशुनपुरा थाना में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान बिशुनपुरा थाना के सभी पुलिस अधिकारिओं एवं कर्मियों को पुलिस इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह व नगर ऊंटरी थाना के पुअनी कुणाल किशोर के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अधिकारियों को उनके संपूर्ण दायित्वों जैसे भयग्रस्त मतदाताओं की पहचान करने,चुनाव पूर्व आवश्यक तैयारियों, ईवीएम संचालन,चुनाव संबंधी दायित्व,जिम्मेवारियां,मतदान दिवस और इससे पूर्व समस्त तैयारियों एवं मतदाताओं की सुरक्षा और चुनाव से जुड़े विभिन्न कानूनी प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही अधिकारिओं को भय मुक्त होकर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करने का निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदाताओं को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया गया। इंस्पेक्टर रतन कुमार सिंह ने अधिकारियों को दायित्व और आवश्यक सावधानियों को लेकर दिशा निर्देश दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान बिशुनपुरा थाना प्रभारी संजय कुमार कुशवाहा, पुअनि कुमार विक्रम सिंह, सअनी ज्वाला सिंह, अवधेश उपाध्याय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग