---Advertisement---

एसपीएल मैच अल्टीमेट फिटनेस ने 16 रन से जीता

On: July 2, 2023 1:46 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मुरी हिंडाल्को मैदान में चल रहे एसपीएल प्रतियोगिता में शाम मैच यंग सिल्ली तथा अल्टीमेट फिटनेस के बीच खेला गया। जिसमे अल्टीमेट फिटनेस ने यंग सिल्ली को 16 रन से हरा दिया। यंग चेलेचर सिल्ली ने टाॅस जीतकर क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया । अल्टीमेट फिटनेस ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 8 विकेट खोकर कुल 145 रन बनाया वहीं यंग सिल्ली ने जवाबी पारी खेलते हुए 11.3 ओवर में 10 विकेट खोकर कुल 129 रन ही बना पाई। जिससे अल्टीमेट फिटनेस 16 रन से मैच जीत लिया।आज के खेल में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर ,बेस्ट कैच का पुरस्कार शिशुपाल तथा मोस्ट सीक्सेस पिन्टू सिंह को दिया गया। ब्रजेश प्रसाद, बंटू गुप्ता ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।इस मोके पर पवित्र मित्रा ,समीर सिंह , संजय महतो,आत्माराम महतो, नितीश कुमार महतो, प्रणब महतो समेत काफी संख्या में खिलाड़ी एवं दर्शक मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now