---Advertisement---

मुरी सिल्ली में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया श्री कष्ण जन्माष्टमी

On: September 8, 2023 2:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- सिल्ली मुरी एवं आसपास क्षेत्रों मे गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने दिनभर उपवास रख कर पूजा अर्चना कर सुख शांति की कामना की। क्षेत्र के कई विद्यालयों एवं घरों में बच्चों को बाल गोपाल एवं राधा कृष्ण के रूप में सजाया गया। सिल्ली मारवाड़ी धर्मशाला स्थित राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें भजन-कीर्तन, प्रसाद वितरण समेत कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ जो देर रात तक चला । सिल्ली बजार हरि मंदिर, राजा घर के ठाकुरबाड़ी, राधा-माधव आश्रम, श्री श्री हरे कृष्ण नामहट्ट संघ निचे टोला सिल्ली में जमाष्टमी को लेकर दिन भर कार्यक्रम आयोजित किया गया। रूगड़ी टोला ठाकुरबाड़ी में देर शाम स्थानीय भजन मंडली द्वारा भजन प्रस्तुति से वातावरण को कृष्णामई कर उपस्थित श्रोताओं का मन मोह लिया। वहीं क्षेत्र के सभी पुजा स्थलों को भव्य रुप से सजाया गया तथा देर शाम भगवान को विभिन्न प्रकार के द्रव्य से अभिषेक तथा देर शाम भजन कीर्तन का आयोजन तथा प्रसाद का वितरण किया गया ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now