---Advertisement---

रमना: संत जेपी स्कूल के छात्रों को पर्यटन स्थल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया

On: December 28, 2024 3:25 PM
---Advertisement---

खबर:रोहित रंजन

रमना:प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जेपी स्कूल के छात्र-छात्राओं को कई पर्यटन स्थल का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया. जिसमें छत्तीसगढ़ व झारखंड को जोड़ने वाला बाल चौरापुल,पनघटवा डैम,सुखलदरी सहित कई स्थल शामिल है. शैक्षणिक भ्रमण के द्वारा सभी बच्चों को खाना का भी प्रबंध कराया गया .


इस अवसर पर विद्यालय के निर्देशक डाक्टर पारसनाथ ने कहा कि स्कूल के तरफ से स्कूली बच्चों को प्रत्येक वर्ष ऐतिहासिक स्थलों व पर्यटन स्थल तथा प्राकृतिक दृश्यों का भ्रमण कराने से शैक्षणिक विकास होता है. इससे बच्चों को ऐतिहासिक व भौगोलिक ज्ञान बढ़ता है.

साथ ही उसके प्रति बच्चों के मन मे अध्ययन का भावना जागृत होता है.क्योंकि ऐतिहासिक व पर्यटन स्थलों के भ्रमण बच्चों के लिए खुली किताब की तरह होती है.वहीं समाज सेवी सह झामुमो नेता मुन्ना प्रसाद ने कहा कि आज के निजी विद्यालयों में भी शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम कराना मील का पत्थर साबित हो रहा है.इससे बच्चों में भौगोलिक ज्ञान के साथ-साथ प्राचीन धरोहरों को जानने का अवसर मिलेगा. जिससे बच्चों का संपूर्ण रूप से मानसिक विकास होगा.

मौके पर विद्यालय के प्रभारी रोहित रंजन ने कहा कि बच्चों को शैक्षिक भ्रमण के साथ-साथ विद्यालय की ओर से विभिन्न तरह के प्रतियोगिताएं सहित विभिन्न गतिविधि समय-समय पर करायी जाती है ताकि उन्हें हर तरह से ज्ञान में वृद्धि हो.उन्होंने कहा कि बच्चों को बिहार व झारखंड के विभिन्न धार्मिक स्थल सहित , ऐतिहासिक धरोहरों का शैक्षणिक भ्रमण कराया जाएगा.मौके पर छात्र छात्राओं सहित शिक्षक मौजूद थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, दून एक्सप्रेस से 16 जिंदा कछुए बरामद

जमशेदपुर: जुगसलाई में वार्ड पार्षद प्रत्याशी जदगीप सिंह मिंटू चुनावी कार्यालय खुला,जीत के प्रति आश्वस्त

8वें वेतन आयोग के नाम पर ठगी! सैलरी से जुड़ा मैसेज आए तो भूल कर भी ना करें क्लिक, एडवाइजरी जारी

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं होंगे शामिल, ओम बिरला करेंगे प्रतिनिधित्व

VIDEO: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी की हत्या, अज्ञात बंदूकधारियों ने लश्कर-ए-तैयबा के खूंखार आतंकी मोहम्मद कासिम गुज्जर को किया ढेर

जमशेदपुर: बारीगोड़ा और गोविंदपुर वासियों के लिए खुशखबरी! रेलवे ओवर ब्रिज,रेल जीएम ने सांसद को लिखा पत्र