---Advertisement---

लातेहार: समाजसेवी रामचंद्र सिंह का आकस्मिक निधन, गांव में छाया शोक का लहर

On: August 6, 2024 4:07 AM
---Advertisement---

प्रतिनिधि मनिका /लातेहार:-मनिका प्रखंड क्षेत्र के मनिका के समाजसेवी रामचंद्र सिंह का हुआ निधन। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्र सिंह अपने खेतों में काम करने गए थे। अपने खेतों में काम करने के दौरान हृदय गति रुकने से हुआ निधन। गांव में शोक का लहर छाया हुआ है।

परिजनो का हुआ रो-रो कर बुरा हाल है।टेलीफोन के माध्यम से स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह को इस बात से अवगत कराया गया। वही विधायक रामचंद्र सिंह ने दुख के घड़ी में परियोजनाओं से मिलकर दुख व्यक्त करते हुए परिजनों को धाड़स बढ़ाया। वही दाह संस्कार में मौजूद रहे।

मौके पर उपस्थित विधायक प्रतिनिधि दरोगी प्रसाद यादव, पश्चिमी जिला परिषद सदस्य बलवंत सिंह, प्रखंड विश्व सूत्री विश्वनाथ पासवान, समाजसेवी संजय सिंह, कपिल देव सिंह, महेश सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अभिषेक भारती, शिवरात सिंह, अनिल सिंह, जितेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, बंधन सिंह, चितामन सिंह, रवि किशन कुमार, समेत सैकड़ो लोग मौजूद थे ।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now