---Advertisement---

अचानक गायब हुआ रूसी यात्री विमान क्रैश, 50 लोगों की मौत; घने जंगलों में मिला मलबा

On: July 24, 2025 8:06 AM
---Advertisement---

Plane Crash: रूस के अमूर इलाके में एक An-24 यात्री विमान क्रैश हो गया है। यह विमान अचानक रडार से गायब हो गया था। विमान में कुल 50 लोग सवार थे। जिनमें 43 यात्री थे। इनमें 5 छोटे बच्चे भी शामिल थे। विमान में 7 क्रू मेंबर भी थे। इस हादसे में सभी विमान सवारों की मौत हो गई है। रूस की स्थानीय आपातकालीन सेवाओं ने पुष्टि की है कि हादसे की जगह का पता चल चुका है। एक बचाव हेलीकॉप्टर ने विमान के जलते हुए मलबे को घने जंगलों में देखा। कुछ मलबा नजदीकी गांवों और नागरिक इलाकों में भी गिरा बताया जा रहा है। रूस की आपातकालीन सेवाओं की टीमें मलबे की जगह पहुंच चुकी हैं। फिलहाल लाशों की तलाश और पहचान का काम जारी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now