---Advertisement---

मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन,  3150 छात्र-छात्राओं को सुदेश ने किया सम्मानित

On: August 14, 2023 3:27 AM
---Advertisement---

सिल्ली : सिल्ली पॉलिटेक्निक सभागार में गूंज परिवार के तत्वाधान में मेधा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें वर्ष 2023 में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता का परचम लहराने वाले सिल्ली प्रखंड के 3150 छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, उप प्रमुख आरती देवी, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, बीईईओ विमल कांत झा एवं अन्य अतिथियों ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र, स्कूल वेग एवं वाटर बोतल तथा प्रखंड टापर डीएवी पब्लिक स्कूल के रुद्र प्रताप घोष एवं रिषीका महतो को टैबलेट देकर तथा उनके अभिभावकों को शॉल देकर सम्मानित किया गया।

वहीं प्रखंड के सभी विद्यालयों मे मैट्रिक एवं इंटर के टॉपर को उत्कृष्ट प्रमाण पत्र स्कूल बैग, वॉटर बॉटल एवं उनके अभिभावकों को शाॅल देकर सम्मानित किया गया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों द्वारा शहर के बच्चों की तुलना में अपने ड़ा करना एक चुनौती है। हमारे ग्रामीण परिवेश के छात्रों ने इन चुनौतीयों को स्वीकार कर एक उदाहरण पेश किया है। तमाम बाधाओं के बावजूद क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों ने कामयाबी की नई कहानी लिखी है इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं। लेकिन हमें यही नहीं रुकना है। यह महज एक पड़ाव है हमें “पढ़ेगा सिल्ली बढ़ेगा सिल्ली” के शिक्षा के महा अभियान को और आगे ले जाना है। बेहतर कल को आकार देने के लिए छात्रों की भूमिका अहम है ‌‌‌‌। यहां के छात्रों में अपार क्षमता है। उनमें हर दिन नया सीखने आगे बढ़ने और समाज के हालात बदलने के ललक है। वहीं उन्होंने कहा कि अपने मुकाम को पाने के लिए आप नए नजरिए से सोचे तथा नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़े जहां जरूरत होगी वहां मैं खड़ा हूं। आप सभी कुछ ऐसा करें जो आपके लिए, आपके परिवार तथा समुदाय में परिवर्तन की नई पहल बने। ध्यान रखें कि आप अपने छोटे और प्रभावशाली कदमों के साथ समाज में बदलाव की नींव रख सकते हैं। समारोह को इंडो डेनिश टूल रूम के निदेशक आशुतोष कुमार, बीडीओ पावन आशीष लकड़ा, बीईईओ विमल कांत झा आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गूंज के अध्यक्ष सुनील सिंह एवं बीपीओ मनोज कुमार ने किया। मौके पर गूंज के संयोजक जयपाल सिंह, पुर्व जिप उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो, गौतम कृष्ण साहू, संजय सिद्धार्थ, पॉलिटेक्निक के प्राचार्य समीर शर्मा, बुद्धिजीवी मंच के विजय चंद्र महतो, लोहार महतो, लंबोदर महतो, मुखिया रेखा देवी, लाल सिंह मुंडा, अधीर महतो, शिव शंकर प्रसाद त्रिलोचन महतो, सीआरपी शुभाशीष दास, विंध्याचल राय, कल्याण कुमारी, अपर्णा कुंडू, रूबी देव, अजय महतो, दिलीप महतो, पॉलिटेक्निक के दीपक महतो,अशोक मेहता, सुनील महतो सभी विद्यालय के शिक्षक आजसू पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी, ग्राम प्रभारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले! मंईयां सम्मान योजना को लेकर आ गया बड़ा अपडेट

ट्रंप को बहुत बड़ा झटका,US सुप्रीम कोर्ट ने कहा,राष्ट्रपति को टैरिफ लगाने का कोई पावर नहीं,सभी देशों को लौटाने होंगे पैसे

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:अध्यक्ष पद प्रत्याशी रिंकू सिंह के समर्थन में जुगसलाई पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज,बोले विजयी बनाएं,यह राष्ट्रीयता में मील का पत्थर होगा

जुगसलाई के सर्वांगीण विकास के लिए चुनें सच्चे प्रत्याशी : दीपक अग्रवाल रामूका

पलामू में ACB का बड़ा एक्शन, रोजगार सेवक 6000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

AI समिट को बदनाम करने की साजिश! भारत मंडपम में कांग्रेस का शर्टलेस हंगामा, नारेबाजी