---Advertisement---

कर्नाटक में बवाल! आपस में भिड़े 2 विधायकों के समर्थक, कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत; बीजेपी विधायक समेत 11 पर FIR

On: January 2, 2026 1:28 PM
---Advertisement---

बेल्लारी: कर्नाटक के बेल्लारी शहर में गुरुवार को उस समय तनाव फैल गया, जब वाल्मीकि बैनर फाड़ने को लेकर भाजपा और कांग्रेस समर्थक आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता राजशेखर  की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और हवाई फायरिंग तक करनी पड़ी। घटना के बाद पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।


पुलिस के मुताबिक, यह टकराव भाजपा विधायक गली जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच हुआ। विवाद की शुरुआत अवाम्भावी इलाके में उस वक्त हुई, जब कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के सामने वाल्मीकि जयंती से जुड़े बैनर लगाने पहुंचे। इस पर जनार्दन रेड्डी समर्थकों ने आपत्ति जताई।


प्रारंभ में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन थोड़ी ही देर में माहौल बिगड़ गया और दोनों ओर से जमकर पत्थरबाजी शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। हालात नियंत्रण से बाहर होते देख पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया गया और एहतियातन हवा में फायरिंग भी की गई।

इस हिंसक झड़प में कई लोग घायल हुए हैं। घायलों की संख्या और उनकी पहचान को लेकर पुलिस द्वारा आधिकारिक पुष्टि की जा रही है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत से मामला और गंभीर हो गया है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।


गौरतलब है कि यह पूरा घटनाक्रम 3 जनवरी को प्रस्तावित वाल्मीकि प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम से ठीक पहले सामने आया है। इसी कारण प्रशासन पहले से ही सतर्क था, लेकिन अचानक भड़की हिंसा ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शहर में गश्त बढ़ा दी गई है और किसी भी तरह की अफवाह या अप्रिय घटना को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।


पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। घटना से जुड़े वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पोस्ट और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों की सत्यता की पड़ताल की जा रही है। शुक्रवार को पुलिस ने बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री श्रीरामुलु, शेखर, अलीखान और सोमशेखर रेड्डी समेत 11 लोगों के खिलाफ ब्रूसपेट थाने में FIR दर्ज कर ली है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

ससुराल वालों ने बहू को वेश्यावृत्ति के लिए किया मजबूर, तंग आकर महिला ने कर ली खुदकुशी; पति सहित 3 गिरफ्तार

गर्लफ्रेंड पर कमाई लुटाने के बाद मिला धोखा, दूसरे लड़के से सगाई की खबर मिली तो बॉडीबिल्डर ने रूम लाॅक कर लगाई फांसी

युवती की शर्मनाक करतूत, मां की निजी तस्वीरें बॉयफ्रेंड को भेजी; पकड़ी गई तो प्रेमी संग हुई फरार

कर्नाटक के युवक की रातों-रात बदली किस्मत, अबू धाबी के ‘बिग टिकट’ ड्रॉ में 49 करोड़ रुपये की लॉटरी लगी

Confident Group के मालिक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, IT रेड से डरकर उठाया भयानक कदम

VIDEO: पुलिस इंस्पेक्टर 4 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, पकड़ा गया तो चिल्लाने लगा