---Advertisement---

प०बंगाल:हिंदुओं पर हमले करने वाले 6 TMC कार्यकर्ताओं को हाई कोर्ट के जमानत के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने पलटा

On: June 4, 2025 11:40 AM
---Advertisement---

पश्चिम बंगाल: 2021 विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा का समर्थन करने वाले हिंदुओं पर हमले के मामले में कोलकाता हाई कोर्ट में 6 टीएमसी कार्यकर्ताओं को जमानत देती थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट में उसे फैसले का विरोध करते हुए उनकी जमानत रद्द कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के उस फैसले का विरोध करते हुए पश्चिम बंगाल में 2021 विधानसभा चुनावों के दौरान हुए हिंदू परिवारों पर हमलों को लेकर TMC पर कड़ी टिप्पणी की है।कोर्ट ने कहा कि भाजपा का समर्थन करने वाले हिंदू परिवारों और महिलाओं पर हुए ये हमले ‘लोकतंत्र की जड़ों पर गहरा हमला’ हैं।

इन घटनाओं को अंजाम देने वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के 6 कार्यकर्ताओं की जमानत सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी है, जिन्हें पहले पश्चिम बंगाल पुलिस की कथित मिलीभगत से जमानत मिल गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश के खिलाफ फैसला सुनाया, जिसमें शेख जमीर हुसैन, शेख नूरई, शेख अशरफ, शेख करीबुल और जयंत डोन को जमानत दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि यह हमला चुनाव परिणाम घोषित होने के दिन किया गया था। इससे स्पष्ट होता है कि इन हमलों का मकसद केवल बदला लेना था, क्योंकि पीड़ित परिवारों ने भाजपा का समर्थन किया था।

अदालत का कड़ा रुख और निर्देश

जस्टिस मेहता ने टिप्पणी की, “यह घटना न केवल मानवता के खिलाफ है, बल्कि यह लोकतंत्र के खिलाफ भी है।” कोर्ट ने खासकर महिलाओं के साथ हुए दुर्व्यवहार का जिक्र करते हुए कहा कि अगर आरोपित जमानत पर रहेंगे तो निष्पक्ष और स्वतंत्र सुनवाई संभव नहीं होगी।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि इस मामले की सुनवाई 6 महीने के भीतर पूरी की जाए। साथ ही, पीड़ित परिवारों और गवाहों को पूरी सुरक्षा दी जाए ताकि वे बिना किसी डर के अदालत में गवाही दे सकें। इसके लिए पश्चिम बंगाल के गृह सचिव और पुलिस प्रमुख को आदेश दिया गया है कि वे इन सुरक्षा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।

TMC के खिलाफ न्यायिक हस्तक्षेप और कानून-व्यवस्था पर सवाल

यह कोई पहला मामला नहीं है, जब TMC कार्यकर्ताओं पर इस तरह के आरोप लगे हैं। हाल ही में मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में भी TMC कार्यकर्ताओं पर हिंदू परिवारों पर हमला करने का आरोप लगा था, जिसमें 3 लोगों की मौत हुई थी।

पीड़ित हिंदू परिवारों पर TMC कार्यकर्ताओं ने इसलिए हमला किया था क्योंकि वे भाजपा का समर्थन कर रहे थे। एक पीड़ित महिला को अपमानित किया गया और उनके घर को भी लूटा गया। पीड़ित महिला ने हमला रोकने के लिए खुद पर कैरोसिन डाला, जिसके बाद मुस्लिम भीड़ वहाँ से भाग गई।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस ने कई मामले दर्ज नहीं किए और गवाहों को सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं दी गई। परिणाम यह हुआ कि शिकायतकर्ता को गाँव छोड़कर जाना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट के इस हस्तक्षेप से आरोपितों की जमानत रद्द हुई और सुरक्षा सुनिश्चित करने का आदेश मिला। यह पूरा मामला पश्चिम बंगाल में कानून और व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल उठाता है और इन घटनाओं के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की माँग तेज हो गई है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड सरकार वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने ‘अबुआ दिशोम’ नाम से 1,58,560 करोड़ का बजट स्व०शिबू सोरेन को किया समर्पित

दुमका: डीआईजी ऑफिस के पास घात लगाए अपराधियों ने अखबार एजेंट अरुण सिंह को मारी गोली,हालत गंभीर, दहशत

यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी पर आ गया राहुल का बयान, बोले बब्बर शेर,खून में…!

जमशेदपुर: उतरी कीताडीह पंचायत भवन खूंटी टैंकर एसोसिएशन के तत्वाधान में निःशुल्क पुस्तक वितरण

जमशेदपुर:डॉली मल्लिक और मानिक मल्लिक ने मतदाताओं कार्यकर्ताओं के प्रति जताया आभार

AI समिट में शर्टलेस प्रदर्शन मामले में यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु गिरफ्तार, दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त