---Advertisement---

Surya Grahan 2026: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, जानें भारत में दिखेगा या नहीं

On: February 17, 2026 11:04 AM
---Advertisement---

Surya Grahan 2026: आज वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे आम बोलचाल में ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है। इस विशेष खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा सूर्य के लगभग 96 प्रतिशत हिस्से को ढक लेगा, जबकि सूर्य का बाहरी किनारा चमकती हुई अग्नि-वलय (Ring) के रूप में दिखाई देगा।

कुंभ राशि और धनिष्ठा नक्षत्र में होगा ग्रहण

ज्योतिषीय दृष्टि से यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में और धनिष्ठा नक्षत्र में घटित होगा। सनातन धर्म में ग्रहण काल को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इस दौरान किए गए जप-तप और साधना का विशेष फल मिलता है।

भारतीय समयानुसार ग्रहण का समय

भारतीय समय के अनुसार, सूर्य ग्रहण की शुरुआत दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगी। ग्रहण का पीक टाइम शाम 5 बजकर 13 मिनट से लेकर 6 बजकर 11 मिनट तक रहेगा। यह सूर्य ग्रहण शाम 7 बजकर 57 मिनट पर समाप्त होगा। इस प्रकार यह खगोलीय घटना कुल 4 घंटे 32 मिनट तक प्रभावी रहेगी।

भारत में नहीं दिखेगा यह सूर्य ग्रहण

हालांकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन दुनिया के कई हिस्सों में लोग इस दुर्लभ दृश्य के साक्षी बनेंगे। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण अर्जेंटीना, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, तंजानिया, मॉरीशस, बोत्सवाना, मोजाम्बिक, चिली और नामीबिया सहित दक्षिणी अफ्रीका, अंटार्कटिका और दक्षिण अमेरिका के कई क्षेत्रों में देखा जाएगा।

सूतक काल को लेकर क्या रहेगा नियम

सनातन परंपरा के अनुसार सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले शुरू होकर ग्रहण की समाप्ति (मोक्ष) तक रहता है। इस ग्रहण का सूतक काल भारतीय समयानुसार मध्यरात्रि 3 बजकर 26 मिनट से प्रारंभ माना जाता। चूंकि यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए यहां सूतक काल मान्य नहीं रहेगा। इसी कारण देशभर के मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और दैनिक पूजा-पाठ, आरती और धार्मिक अनुष्ठान सामान्य रूप से जारी रहेंगे।

भले ही यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई न दे, लेकिन खगोल विज्ञान और ज्योतिष दृष्टिकोण से यह दिन बेहद खास माना जा रहा है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव : रिंकू सिंह के समर्थन में पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा की सभा, कहा-भारत को जीताना है

चतरा: मैट्रिक छात्र को 10 दिनों तक कथित बेवजह हिरासत में रखने का मामला,हाई कोर्ट गंभीर,एसपी से कोर्ट में किया जवाब तलब

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:हर घर नल, हर घर जल का संकल्प,डॉली मल्लिक को मिल रहा अपार जनसमर्थन

‘पीएम राहत’ स्कीम लॉन्च, सड़क हादसे में घायलों का खर्च उठाएगी सरकार, 1.5 लाख तक होगा फ्री इलाज; जानिए कैसे मिलेगा लाभ

राजपाल यादव को बड़ी राहत, दिल्ली हाईकोर्ट ने 18 मार्च तक दी अंतरिम जमानत, 1.5 करोड़ रुपये किए जमा

चाईबासा रेलवे कॉलोनी की समस्याओं को लेकर ADEN को सामूहिक ज्ञापन