---Advertisement---

मादक पदार्थो पर रोक हेतू शपथ ग्रहण

On: June 19, 2025 2:35 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- मादक पदार्थो पर रोक के लिए पूर्णतः संकल्पित झारखंड सरकार की पहल पर नशे को ना जिंदगी को हां, को साकार करने के लिए सिल्ली प्रखंड के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से रांची जिला परिषद उपाध्यक्ष बीणा चौधरी मौजूद रही। पुलिस निरीक्षक सिल्ली ब्रह्मदेव प्रसाद की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का संचालन मोहम्मद फारूक ने किया। सभागार में उपस्थित लोगों को प्रखंड प्रमुख जीतेन्द्र बड़ाइक एवं सिल्ली थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर ने मादक पदार्थों से होने वाले नुकसानों को लेकर बहुत सारी बातों को बताया। उपस्थित सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव को रखा एवं समाज में नशा को रोकथाम करने के लिए लोगों को जागरूक करना एवं गांवों में कमेटी का गठन कर कमेटी के द्वारा निगरानी करते हुए नशा करने वाले लोगों को जागरुक कर मादक पदार्थों को छुड़वाने का काम किया जा सकता है। सामाजिक एवं गणमान्य लोगों ने सुझाव दिया कि प्रशासन के द्वारा चौक चौराहा एवं गांवों में विशेष गश्ती टीम के द्वारा लगातार छापामारी अभियान चलाया जाए ताकि मादक पदार्थों के उत्पादन एवं क्रय विक्रय पर नकेल कसा जा सके। कार्यक्रम का समापन अंचलाधिकारी अरुणिमा एक्का ने किया। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष राधिका महतो,नरोत्तम गोराई,कमल किशोर कुशवाहा,अनिल साव समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक