---Advertisement---

झारखंड में औद्योगिक निवेश लाने के लिए सीएम हेमंत संग 11 सदस्यीय टीम जाएगी स्वीडन और स्पेन

On: April 16, 2025 3:12 PM
---Advertisement---

रांची :झारखंड में औद्योगिक निवेश की खातिर सीएम हेमंत और 11 सदस्यीय टीम स्पेन स्वीडन जाएगी। पिछले दिनों कैबिनेट की हुई बैठक में इस संदर्भ में खर्च की मंजूरी मिल गई है। इसके लिए आने वाली सभी बधाओं को दूर कर लिया गया है।

सीएम के नेतृत्व में स्वीडन और स्पेन की यात्रा पर जानेवाली टीम को केंद्र सरकार से पॉलिटिकल क्लियरेंस मिल गया है। यह टीम आगामी 18 अप्रैल को विदेश जाने के लिए उड़ान भरेगी। यह टीम 19 से 27 अप्रैल तक स्वीडन और स्पेन के दौरे पर रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार इस दौरे पर करीब तीन करोड़ 75 लाख रुपये प्लस जीएसटी खर्च होंगे।

स्वीडन और स्पेन जाने वाली टीम में सीएम हेमंत सोरेन के अलावा उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन, मुख्य सचिव अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, रिटायर्ड IFS और टास्क फोर्स सस्टेनेबल जस्ट ट्रांजिशन के अध्यक्ष एके रस्तोगी, उद्योग सचिव अरवा राजकमल, JSMDC के एमडी राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक उद्योग सुशांत गौरव, एमडी JIIDCO वरुण रंजन, संयुक्त निदेशक उद्योग प्रणव कुमार पाल और सीएम के निजी सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह शामिल हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now