---Advertisement---

तदाशा मिश्रा बनी झारखंड की प्रभारी डीजीपी

On: November 6, 2025 10:31 PM
---Advertisement---

रांची: पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद झारखंड सरकार ने आईपीएस ऑफिसर तदाशा मिश्रा को झारखंड का प्रभारी डीजीपी बनाया है।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना में कहा गया है कि 1994 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) की अधिकारी तदाशा मिश्रा, जो वर्तमान में गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अपने ही वेतनमान में अगले आदेश तक प्रभारी DGP के रूप में पदस्थापित किया जाता है। यह आदेश झारखंड के राज्यपाल के अनुमोदन से जारी किया गया है। आदेश पर सरकार के अपर सचिव हिमांशु मोहन के हस्ताक्षर हैं।
यहां याद दिला दें कि झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने हाल ही में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके त्यागपत्र के बाद से ही राज्य में नए DGP की नियुक्ति को लेकर चर्चाएं तेज थीं। सरकार ने अब तदाशा मिश्रा को यह जिम्मेदारी सौंपकर प्रशासनिक स्पष्टता ला दी है।

अनुभवी और सख्त अफसर के रूप में पहचान
तदाशा मिश्रा 1994 बैच की वरिष्ठ IPS अधिकारी हैं और उन्होंने अपने तीन दशक के करियर में झारखंड पुलिस के कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। वे अपनी सख्त कार्यशैली, ईमानदार छवि और अनुशासनप्रिय स्वभाव के लिए जानी जाती हैं। राज्य के कई जिलों में पुलिस अधीक्षक और अन्य उच्च पदों पर रहते हुए उन्होंने अपराध नियंत्रण और महिला सुरक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now