---Advertisement---

ताम्बुलि हितैषी समिति की बैठक का हुआ आयोजन

On: April 22, 2025 1:04 AM
---Advertisement---

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड अंतर्गत रविवार के दिन सुबह 10 बजे ताम्बुलि हितैषी समिति सिल्ली शाखा की एक आवश्यक बैठक अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में सिल्ली अंबेडकर पार्क में हुई। बैठक में ताम्बुलि समाज के हित को लेकर आपसी विचार विमर्श किया गया। बैठक के दौरान सभी ने बंगाली नव वर्ष पोईला बैशाख की एक दूसरे को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। उपस्थित लोगों के बीच समाज के उत्थान को लेकर बहुत सारी बिंदुओं को लेकर चर्चाएं की गई। सदस्यों ने सुख-दुख में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर भी वार्तालाप किया एवं सभी ने एक दूसरे से आपस में सहयोग की भावना रखने की अपील की। इस बैठक में दिलीप दे,रामकुमार आश,सौरभ आश,देवाशीष दत्ता,नितेश चौधरी,विष्णु लाहा,सुब्रतो चौधरी(बाबुल), कालाचंद चौधरी,रिंकी चौधरी,प्रवीण लाहा,अमर महादानी,विवेक लाहा,षष्ठी पदो लाहा समेत कई अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो:गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग के प्रिंस खान की पुलिस से मुठभेड़,लगी गोली,सर्च अभियान जारी

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका