---Advertisement---

टाटा मोटर्स: सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित

On: April 7, 2026 10:43 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के गोपेश्वर हॉल में सेवानिवृत्त कर्मियों का सम्मान सह विदाई समारोह आयोजित की गई। इसमें अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य तथा सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने जीवन संगिनी के साथ शिरकत किये। यूनियन के द्वारा सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को अंगवस्त्र तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। बाद में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने अपने – अपने अनुभव साझा किये।
यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह यूनियन सेवानिवृत्ति के बाद भी आपके लिए सदैव तत्पर रहेगा। आप सबों ने अपनी मेहनत , सहयोग और समर्थन से कंपनी और यूनियन को ऊंचाईयों पर ले जाने में मदद की है। ऐसे में यह यूनियन आपका सदैव ऋणी रहेगा। सेवानिवृत्त कर्मियों ने यूनियन के सहयोग एवं कार्यशैली की सराहना की। कार्यक्रम का संचालन अशोक उपाध्याय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया।
निम्न कर्मचारी हुए सम्मानित।
व्हीकल फैक्ट्री से चंद्रशेखर शर्मा, सुजीत कुमार राय ।
ड्राइव लाईन से सुनील सिंहा , शिव नारायण सिंह, दिलीप कुमार दास , श्रीराम सिंह, रामजी पाठक ।
फ्रेम फैक्ट्री से कृष्णा पदो भगत ।
व्हीकल प्रिपरेशन एंड डिस्पेच से विजय कुमार।
इंजन डिवीजन से श्याम नारायण दुबे , मोहम्मद मुस्ताक़ अली ।
कैब एंड कॉल फैक्ट्री से नाबारून चक्रवर्ती, प्रदीप शर्मा, एस आर दास गुप्ता।
फाउंड्री से रमेश कुमार सिंह।
——-+++——-

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now