---Advertisement---

ग्रेड रीविजन समय से कराने के लिए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन वचनबद्ध: आर के सिंह

On: March 15, 2026 11:19 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : मजदूरों का ग्रेड रीविजन समय से हो ताकि मजदूरों को अधिकाधिक लाभ मिल सके इसके लिए यूनियन वचनबद्ध है। यह बात रविवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की बैठक में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कहा। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मजदूरों ने इस यूनियन पर जो विश्वास जताया है उसे बरकरार रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जो भी विचार मजदूरों अथवा कमेटी मेंबरों द्वारा मेरे संज्ञान में लाया गया है उन तमाम बातों को प्रबंधन के साथ वार्ता में रखी जाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि जिवो ग्रेड के बारे में भी यूनियन गंभीर है, आने वाला समय सबों के लिए बेहतर होगा इस बात का भी उन्होंने भरोसा दिलाया। बैठक को यूनियन के अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया। सबों ने एक स्वर में महामंत्री आरके सिंह के नेतृत्व पर भरोसा जताया। अंत में सामूहिक राष्ट्र गायन के साथ बैठक समाप्त हुई। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now