---Advertisement---

हुडको डैम में टाटा वर्कर्स यूनियन का सपरिवार वनभोज व मिलन समारोह, खेलकूद प्रतियोगिताएं

On: January 5, 2026 8:57 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर: हुडको डैम परिसर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से सपरिवार वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मनोरंजन के लिए कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

इस मौके पर डीएलसी अरविंद कुमार, अविनाश ठाकुर, यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर.के. सिंह, टाटा मोटर्स के एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय समेत यूनियन के तमाम पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आर.के. सिंह फैंस क्लब के सदस्य अपने परिवार के साथ मौजूद थे।

इस अवसर पर सभी ने प्राकृतिक वातावरण के बीच स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं और अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम ने यूनियन सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल और पारिवारिक जुड़ाव को और मजबूत किया “सद्भावना पथ” रखने का प्रस्तावखेल प्रतियोगिताओं में विजेताओं को मिला सम्मानवनभोज के दौरान आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में कई प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

बच्चों के लिए आयोजित ‘इन-आउट’ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आराध्या, द्वितीय नव्या और तृतीय जीविका सिंह ने प्राप्त किया। महिलाओं की ‘इन-आउट’ प्रतियोगिता में कृतिका सिंह प्रथम, सबीता द्वितीय और प्रतीमा उपाध्यक्ष तृतीय रहीं। चम्मच गोली रेस में मैथिली झा प्रथम, जीविका सिंह द्वितीय और सैना भट्टाचार्य तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं म्यूजिकल चेयर रेस में सुमन सिंह ने प्रथम, सीमा देवी ने द्वितीय और रंजीत कौर ने तृतीय स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आर.के. सिंह ने सफल आयोजन के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यूनियन एक परिवार की तरह है और ऐसे आयोजन आपसी एकजुटता एवं समरसता को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

मिडिल ईस्ट में टेंशन के बीच सरकार का बड़ा ऐलान, पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ेंगी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल