---Advertisement---

टाटानगर: लोहा चोरों का रेलकर्मी पर उस्तुरा से हमला,खौफ में रेलवे कर्मचारी

On: March 23, 2025 3:01 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे क्लासिफिकेशन यार्ड में रेलकर्मी विजय कुमार पर लोहा चोरों ने देर रात उस्तुरा से हमला कर दिया। हो हल्ला कर किसी तरह रेल कर्मी ने अपनी जान बचाई। घटना से रेल कर्मियों में खौफ का माहौल कायम हो गया है।

बताया जा रहा है कि ड्यूटी पर तैनात विजय कुमार पर चोरों ने हमला किया लेकिन उनके चिल्लाने पर सहकर्मी आ गए और उनकी जान बच गई। रेल कर्मियों के भारी विरोध के बीच कर वहां से भाग गए।

रेल कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें रेलवे यार्ड में रातभर काम करना पड़ता है।ऐसे में उनके मन में असुरक्षा की भावना बैठ गई है अगर रात को आरपीएफ जवानों को ड्यूटी पर नहीं लगाया जाता है तो उन्हें काम करना मुश्किल हो सकता है।

बताया जा रहा है कि रेलवे के साइडिंग एरिया में धड़ल्ले से चोरी हो रही है। आरपीएफ की ड्यूटी के बावजूद चोरों का मनोबल बढ़ाना आरपीएफ की कर्तव्य निष्ठा पर सवाल उठ रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now