सिल्ली: गूंज परिवार सिल्ली के तत्वावधान में आगामी 6 सितंबर को सिल्ली स्टेडियम परिसर में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में सिल्ली विधानसभा के सरकारी एवं प्राइवेट विद्यालयों के शिक्षक एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। पुर्व उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक सुदेश कुमार महतो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। गूंज परिवार के अध्यक्ष सुनील सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए सभी शिक्षकों को पुर्वाह्न 11 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आग्रह किया है।
शिक्षक सम्मान समारोह 6 सितंबर को











