---Advertisement---

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के आमरण अनशन में सहयोग करने रांची पहुंचे गढ़वा जिला के शिक्षक

On: August 6, 2024 4:03 AM
---Advertisement---

रांची/ गढ़वा: अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ झारखंड प्रदेश ने अपने तीन सूत्री मांगों के समर्थन में आज से मुख्यमंत्री निवास के समक्ष आमरण अनशन शुरू किया है। इस कार्यक्रम में राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षक एक साथ धरने पर बैठे हैं और उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वे अपना आमरण अनशन समाप्त नहीं करेंगे।

इसी कड़ी में आज गढ़वा जिले से अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के बंशीधर नगर प्रखंड अध्यक्ष श्री अखिलेश प्रसाद भी उन लोगों में शामिल हैं जो संघ के आह्वान पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। श्री अखिलेश प्रसाद ने शिक्षकों से भारी से भारी संख्या में रांची पहुंचकर समर्थन करने की अपील की है। अनशनकारी साथियों को सहयोग करने के लिए उनके साथ रांची गये संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार दुबे ने गढ़वा जिले के शिक्षकों को 6 अगस्त 2024 को भारी से भारी तादाद में रांची पहुंचकर सरकार के समक्ष अपनी मांगों के समर्थन में खड़े होने की अपील की है।

नेता द्वय ने कहा कि हमारी पहली मांग शिक्षक संवर्ग के लिए एमएसीपी लागू कराना है जिसमें सभी शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ सरल तरीके से मिल सके तथा दूसरी मांग उत्क्रमित वेतनमान की है जिसे सचिवालय कर्मियों को दे दिया गया लेकिन प्राथमिक शिक्षकों को उससे अलग कर दिया गया। तथा तीसरी मांग एक बारीय सुविधा के तहत शिक्षकों के गृह जिला स्थानांतरण की है। संघ ने अपनी मांगों के समर्थन में शिक्षकों को आंदोलन से जुड़ने एवं उनसे सशक्त बनाने में सहयोग का अनुरोध किया है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now