---Advertisement---

झारखंड में तेजी से गिर रहा तापमान, दो दिन बाद बढ़ेगी ठिठुरन

On: November 6, 2025 9:05 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: नवंबर की शुरुआत के साथ ही झारखंड में सर्दी ने दस्तक दे दी है। राजधानी रांची समेत राज्य के ज्यादातर जिलों में सुबह-शाम ठंडक महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। बुधवार को भी पूरे राज्य में ठंड में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

राज्य के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान में गिरावट का क्रम जारी है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद पारा दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ जाएगी। सुबह के समय कनकनी और कोहरा (कुहासा) रहने की संभावना जताई गई है।

जिलावार न्यूनतम तापमान (बुधवार):

रांची – 14.9°C

हजारीबाग – 15.6°C

जमशेदपुर – 15.8°C

सिमडेगा – 12.5°C

पश्चिमी सिंहभूम – 12.9°C

खूंटी – 12.9°C

लोहरदगा – 13.5°C

मेदिनीनगर – 15.1°C

पाकुड़ – 20.4°C


चाईबासा में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रांची का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से लगभग एक डिग्री कम था।

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, “अगले दो दिनों तक सुबह के तापमान में स्थिरता रहेगी। हालांकि, इसके बाद पश्चिमी हवाओं की गति बढ़ने से न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट देखने को मिलेगी। इससे सुबह के समय ठंड और कुहासा दोनों में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन में मौसम साफ रहेगा।”

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि राज्य के उत्तरी हिस्सों में अब धुंध बढ़ने लगेगी। रात में कुहासा छाए रहने से सुबह के वक्त कनकनी और महसूस होगी। फिलहाल पूरे झारखंड में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे जा चुका है, जो आने वाले दिनों में और गिर सकता है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन

टिनप्लेट गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान के निष्पक्ष चुनाव पर संशय!प्रधान पद पर रहते सुरजीत सिंह का नामांकन