---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम शत् प्रतिशत रहा

On: May 28, 2025 2:05 AM
---Advertisement---

सिल्ली :- झारखंड एकेडमिक काउंसिल 10 वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। हर साल की तरह इस साल भी बुद्धा पब्लिक स्कूल का परिणाम शत् प्रतिशत रहा। मनीष महतो स्कूल के पहले टॉपर रहे जिन्होंने 90% अंक हासिल किए, निर्मल महतो दूसरे टॉपर रहे जिन्होंने 88.7% अंक हासिल किए और ऋषभ सिंह स्कूल के तीसरे टॉपर रहे जिन्होंने 87.2% अंक हासिल किए। विमल मुंडा 76.2%, कुणाल महतो 75%, धीरज महतो 78.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इस उपलब्धि पर विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की कड़ी मेहनत फल है साथ ही सभी उत्तीर्ण छात्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्राचार्य वी सुधीर राव, रणधीर सिंह, अंजलि कुमारी,राहुल भद्रा,नकुल बड़ाइक,गोविंदर सिंह,प्रतिमा देवी,सुषमा सिंह, हर्षा कुमारी,प्रेमचंद, प्रिया दुबे, जितेन्द्र महतो,सुमंत कुमार, लानेश्वर, बिपुल रॉय,राकेश,सुमंत ने भी सभी छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now