---Advertisement---

नाइजर में आतंकियों ने मचाया कोहराम,‌ दो भारतीय नागरिकों की हत्या, एक का अपहरण

On: July 19, 2025 3:58 PM
---Advertisement---

नियामी: दक्षिण-पश्चिमी नाइजर में एक आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिक मारे गए और एक को अगवा कर लिया गया। भारतीय दूतावास ने यह जानकारी दी। दूतावास ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘नाइजर के डोसो क्षेत्र में 15 जुलाई को हुए एक जघन्य आतंकवादी हमले में दो भारतीय नागरिकों की दुखद मौत हो गई और एक का अपहरण कर लिया गया। पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। साथ ही, अगवा किए गए भारतीय नागरिक को सुरक्षित रिहा कराने और मृतकों के पार्थिव शरीर को भारत लाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’ दूतावास ने नाइजर में मौजूद सभी भारतीयों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह भी दी है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब नाइजर में विदेशी नागरिकों पर हमलों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पहले भी इस साल एक ऑस्ट्रियाई महिला, जो वहां 20 साल से एक समाजसेवी संस्था से जुड़ी थीं, को अगवा किया गया था। अप्रैल में एक स्विस महिला और पांच अन्य भारतीय मजदूरों को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था। नाइजर की सुरक्षा स्थिति पिछले साल जुलाई में वहां की सरकार के सैन्य तख्तापलट के बाद और भी बिगड़ गई है। देश के ग्रामीण इलाकों में इस्लामिक स्टेट (IS) और अल-कायदा से जुड़े आतंकी संगठन फिर से सक्रिय हो गए हैं।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

परसुडीह:बकरी चोर गिरोह के एक सदस्य को लोगों ने पकड़ा,कार में एक दर्जन बकरियां बरामद, जमकर धुनाई, पुलिस के हवाले

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि कल से, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग