---Advertisement---

सिल्ली मुरी लोकल कमिटी का 13 वाँ सम्मेलन संपन्न।

On: October 1, 2024 3:23 AM
---Advertisement---

मुरी :- सिल्ली, मुरी लोकल कमेटी का सम्मेलन कामरेड संतोष कुम्हार की अध्यक्षता में हुई।पर्यवेक्षक के तौर पर कामरेड रामधन मछुआ एवं कामरेड उमेश महतो उपस्थित रहे। सम्मेलन की शुरुआत झंडोत्तलन से हुई,वरिष्ठ कामरेड बद्रीनारायण साहू द्वारा झंडात्तोलन किया गया।शोकसभा संदेश सदानंद सोनार ने पढ़ा। सम्मेलन का उद्घाटन भाषण उमेश महतो ने किया। उन्होंने कहा कि सिल्ली जनवादी शक्ति का केन्द्र था और सिल्ली का विकास जनवाद पसंद लोग ही कर सकते हैं।उसी क्रम में सचिव द्वारा रिपोर्ट रखी गई रिपोर्ट निर्विरोध रूप से पास हो गया। रिपोर्ट पर बहस के पश्चात पुरानी कमिटी भंग की गई तथा नई कमिटी का गठन कर अमर कुमार महली को निर्विरोध रूप से सचिव चुन लिया गया। समापन भाषण कामरेड रामधन मछुआ ने दिया। उन्होने कहा कि राजनीतिक के सौदागर आपके बीच मौजूद है। उसे पहचानने की जरूरत है। वोट के समय आपके वोट ₹500 में खरीदते हैं और उसे अपने आकाओं से मंत्री पद लेने में सौदा करते हैं। इस कार्यक्रम में चित्तरंजन महतो,अरुण महतो,जितेंद्र महतो,रविपद बेदिया,दीपक सोनार,शशि शंकर सोनार, विजय सिंह मुंडा,प्रदीप सिंह मुंडा,एस रविशंकर,योगेंद्र महतो समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now