---Advertisement---

सीएम मंईंयां सम्मान योजना के लाभुकों खुशखबरी! दो किस्त मिलेंगे, इस तिथि को

On: May 15, 2025 9:04 AM
---Advertisement---

रांची:झारखंड सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लघु को एक साथ नवीं और दसवीं किस्त मिलने वाली है। एक साथ दो किस्त यानी ₹5000 इसी माह में भेजी जाएगी। महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए सभी 24 जिलों के लिए 96 अरब 9 करोड़ रुपए का आवंटन कर दिया है। चालू वर्ष में योजना के क्रियान्वयन के लिए कुल एक खरब 33 अरब 63 करोड़ 35 लाख 10 हजार रुपए खर्च करने की स्वीकृति दी है। विभागीय सचिव मनोज कुमार ने इस मामले में बुधवार को सभी जिलों के डीसी को पत्र लिखकर राशि की जानकारी दी।

प्राप्त जानकारी केअनुसार 54 लाख महिला लाभुकों के खाते में 5000 रुपए की राशि इसी माह भेजी जाएगी। यह राशि प्रतिमाह 2500 के हिसाब से अप्रैल और मई की होगी।

अपुष्ट सूत्रों के मुताबिक 12 जिलों में पेमेंट भी जारी हो रही है। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव ने अपने निर्देश में जिलों को लाभुकों को आर्थिक सहायता राशि का भुगतान प्रत्येक माह की 15वीं तारीख तक करना सुनिश्चित करने को कहा है। सभी 24 जिलों के लिए यह राशि तीन तरह से आवंटित की गई है। इसमें जनजातीय क्षेत्रीय उपयोजना (टीएसपी) के लिए 38 अरब 97 करोड़, अन्य क्षेत्रीय उपयोजना (ओएसपी) के लिए 44 अरब 67 करोड़, अनुसूचित जातियों के लिए विशेष घटक योजना (एससीएसपी) के लिए 12 अरब 45 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

सर्वजन पेंशन योजना के लिए विभाग ने सभी 25 सामाजिक सुरक्षा कोषांग कार्यालय को बुधवार को 36 अरब 72 करोड़ 14 लाख आवंटित कर दिया है। वित्तीय वर्ष 25-26 में योजना के क्रियान्वयन के लिए विभाग ने कुल 38 अरब 50 करोड़ 66 लाख रुपए की स्वीकृति दी है। पत्र में सचिव ने सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया है कि पेंशनधारियों को पेंशन राशि का भुगतान प्रत्येक माह की 5वीं तारीख तक करें।

बता दें कि वर्ष 2021 में जब यह योजना शुरू हुई थी, तब 60 वर्ष से अधिक आयु के सभी वृद्धजनों को पेंशन योजना का लाभ मिलता था। पिछले साल छह मार्च को चंपाई सोरेन सरकार ने महिला, एससी-एसटी और ओबीसी के 50 साल से ज्यादा आयु वालों को योजना के दायरे में लेकर आई थी। वर्तमान में योजना के लाभुकों की संख्या 38 लाख के करीब है। गिरिडीह सामाजिक सुरक्षा कोषांग के लिए सभी अधिक 2 अरब 82 रुपए, रांची के लिए 2 अरब 58 करोड़ जारी किया गया है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

‘भारतीय मुसलमान भी हिंदू, घर वापसी करानी है… हिंदू 3 बच्चे पैदा करें’ लखनऊ में बोले RSS चीफ मोहन भागवत

पाकिस्तान में भीषण आतंकी हमला,‌ आर्मी के चेकपोस्ट को आत्‍मघाती हमलावर ने उड़ाया; 11 सैनिकों की मौत

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती