---Advertisement---

बीजेपी उम्मीदवार ने दलित के सर पर किया पेशाब… तो मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने घर बुलाकर धोए पैर।

On: July 6, 2023 2:18 PM
---Advertisement---

मध्य प्रदेश :- सीधी पेशाब कांड पीड़ित आदिवासी युवक और उसका परिवार गुरुवार को CM शिवराज से मिलने CM हाउस पहुंचा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित आदिवासी का हाथ पकड़कर उसे भीतर ले गए। कुर्सी पर बैठाया। पांव धोए, आरती उतारी और तिलक लगाया।

शॉल ओढ़ाकर शिवराज ने उसका सम्मान किया। उन्होंने कहा, “इस घटना से दुखी हूं। मैं आपसे माफी मांगता हूं। आप जैसे लोग मेरे लिए भगवान जैसे हैं।” वहीं CM से मुलाकात के बाद पीड़ित आदिवासी ने कहा जो हुआ, सो हुआ।

इस घटना के सामने आने के बाद शिवराज ने कहा था- आरोपी को ऐसी सजा मिले, जो मिसाल बन जाए। कार्रवाई के बाद ट्वीट किया था- NSA लगाया, बुलडोजर भी चलाया। जरूरत पड़ी तो अपराधियों को जमीन में गाड़ देंगे।

आरोपी प्रवेश शुक्ला को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर NSA लगाया गया है। अभी वह जेल में है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

मुरी में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, ग्रामीणों ने दिया आवेदन

मुरी स्टेशन प्लेटफॉर्म एक नंबर एवं दो नंबर पर पानी सप्लाई बंद यात्री परेशान

रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था बाइक सवार, सामने से आ गई पलामू एक्सप्रेस, ट्रैक पर फंस गई बाइक और फिर…

बिहार: 3 लाख के इनामी कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर, 60 मामलों में था आरोपी; AK-56, AK-47, इंसास राइफल समेत भारी मात्रा में कारतूस बरामद

रांची नगर निगम चुनाव में झारखंड सरकार में शामिल कांग्रेस के चुनाव प्रचार को झामुमो प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव: जनसंपर्क अभियान में बोली डाली मल्लिक,महिला सशक्तिकरण एवं उनके सम्मान के लिए करूंगी काम