---Advertisement---

शादी के मंडप में अश्लीलता की हदें पार, दुल्हन ने दूल्हे को जमकर किया Kiss; VIDEO वायरल

On: March 16, 2026 4:45 PM
---Advertisement---

Viral Video: भारतीय शादियों में आमतौर पर परंपराओं और रीति-रिवाजों को खास महत्व दिया जाता है, लेकिन अब धीरे-धीरे कुछ पश्चिमी ट्रेंड भी देखने को मिलने लगे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के किस करने को लेकर लोगों के बीच बहस छिड़ गई है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि शादी के दौरान दुल्हन अचानक दूल्हे को कसकर पकड़ लेती है और उसे किस करने लगती है। वीडियो में दुल्हन का अंदाज काफी उत्साहित और एग्रेसिव दिखाई देता है। दूल्हा भी इस दौरान पीछे नहीं हटता और किस करने में परेशानी हो रही अपने चश्मे को उतारकर साइड में रख देता है।

वीडियो में कुछ सेकंड के लिए दुल्हन रुकती है, लेकिन इसके बाद वह फिर से दूल्हे को किस करने लगती है। इस पूरे घटनाक्रम को वहां मौजूद किसी शख्स ने कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गई।

वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के पहनावे और सजावट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह शादी बंगाली रीति-रिवाजों के तहत हो रही थी।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इस दृश्य को भारतीय विवाह की मर्यादा के खिलाफ बताया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, हिंदू शादी में वेस्टर्न कल्चर घुस चुका है। थोड़ा और समय मिल जाए तो शायद ये लोग यहीं फर्स्ट नाइट भी मना लें। एक अन्य यूज़र ने लिखा, ये शादी है या किसी फिल्म की शूटिंग चल रही है। कुछ लोग इसे सामान्य मानते हुए कह रहे हैं कि आज की पीढ़ी के लिए किस प्यार जताने का एक तरीका है।

इस वीडियो को 13 मार्च को इंस्टाग्राम के पेज vibenewzz और एक्स के पेज venom पर शेयर किया गया था. पोस्ट होते ही यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now