---Advertisement---

देश की राजधानी दिल्ली फिर दहली, एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, सनसनी

On: February 25, 2026 10:36 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली:बाहरी दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या से सनसनी मच गई है। मृतकों में महिला और उसके तीन बच्चे शामिल बताए जा रहे हैं। कथित रूप से हत्या उसके पति ने धारदार हथियार से की है हत्या करने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीभत्स घटना दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पति ने किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल कर अपने ही परिवार के सदस्यों की जान ले ली। हत्याओं के पीछे के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है और पुलिस इस दिशा में गहन जांच कर रही है।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस तुरंत हरकत में आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:एनरोज़ सैलून ने महिला दिवस पर रचा इतिहास,जेंडर पे गैप पर खुलकर बोला और ₹1,98,215 की छूट दी

इजरायली एयरस्ट्राइक में ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत! नेतन्याहू ने किया कंफर्म; बोले- IRGC के गुंडों के बॉस को मार दिया

लोकसभा में गतिरोध खत्म! 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन निरस्त; ध्वनिमत से प्रस्ताव पारित

भारत को दहलाने की साजिश नाकाम: NIA ने 1 अमेरिकी और 6 यूक्रेनी नागरिकों को किया गिरफ्तार; म्यांमार में दे रहे थे हथियारों की ट्रेनिंग

गैंगस्टर प्रिंस खान के संपर्क में कई सफेदपोश,पत्रकार,लेनदेन चैटिंग रिकॉर्ड और बैंक खातों की विस्तृत जानकारी मिली, धनबाद एसएसपी का खुलासा

टाटानगर स्टेशन चौक पर अज्ञात वाहन ने महिला को रौंदा,मौत,ड्राइवर गाड़ी समेत फरार