---Advertisement---

तेलंगाना केमिकल फैक्ट्री हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हुई, 35 घायल

On: July 1, 2025 3:56 AM
---Advertisement---

Telangana Chemical Factory Blast: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में सोमवार को सिगाची इंडस्ट्रीज नाम की एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 37 हो गई है और 35 लोग घायल हैं। घायलों में 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों की संख्या में और इजाफा होने का अंदेशा है। बचाव कर्मी आशंका जता रहे हैं कि कंपनी की इमारत गिरने के बाद मलबे में कई लोग फंसे हुए हैं, इसलिए टीमें बचाव अभियान जारी रखे हुए हैं। कर्मचारी अपने परिवार के सदस्यों को ढूंढने के लिए फैक्ट्री में एकत्र हुए हैं।

सोमवार देर रात तक पट्टनचेरू अस्पताल में करीब 20 मृतकों का डीएनए सैंपल एकत्र किया गया क्योंकि अत्यधिक जल जाने के कारण शवों की पहचान नहीं हो पा रही थी। इकट्ठा किया गया डीएनए, पहचान की पुष्टि के लिए परिवार के सदस्यों के संदर्भ नमूनों के साथ प्रोफाइलिंग और तुलना के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में भेजा गया है

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का ऐलान किया है। इसके अलावा, घायलों को 50-50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार सुबह 9 बजे संगारेड्डी जिले के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ था। फैक्ट्री की इकाई विस्फोट के प्रभाव से ढह गई थी और आग पास की इमारत तक फैल गई थी। विस्फोट एक रिएक्टर में संदिग्ध रासायनिक प्रतिक्रिया के कारण हुआ। विस्फोट के कारण वहां आग भी लग गई। विस्फोट के समय कई मजदूर रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। कारखाने में ओडिशा, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर काम करते थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बिहार:60 वर्षीय प्रिंसिपल ने अपने ही स्कूल की 28 वर्षीय टीचर से नेपाल में शादी रचाई,वीडियो वायरल, दो समुदायों में तनाव

जुगसलाई के दर्जन भर बूथों पर कब्जा कर वोगस वोटिंग,रद्द कर कड़ी सुरक्षा में कराया जाए पुनर्मतदान: रिंकू सिंह

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव सेंट जॉन स्कूल बूथ नंबर 1 पर भारी हंगामा, प्रत्याशी रिंकू सिंह धरने पर,नारेबाजी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका, टीएमसी में नंबर दो मुकुल राय का निधन

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव:डॉली मलिक ने किसी को समर्थन नहीं किया, बोली,अफवाहों पर न दें ध्यान, सच्चाई की होगी जीत