---Advertisement---

झारखंड में दिखेगा बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर का असर, इन 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

On: June 27, 2025 3:09 AM
---Advertisement---

Jharkhand Weather: बंगाल की खाड़ी और ओडिशा एवं बंगाल से सटे तटवर्ती इलाकों में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने और मनसून के अत्यधिक सक्रिय रहने का असर आज झारखंड में दिखेगा। मौसम विभाग ने शुक्रवार (27 जून) को झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि कहीं-कहीं गरज के साथ तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात होने की भी संभावना है। शुक्रवार को राज्य के 6 जिलों में 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है, उनमें गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां शामिल हैं। रांची में भी आज बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होगी।

गुरुवार को सबसे अधिक वर्षा खूंटी में 15 मिमी दर्ज की गई। बोकारो में 8 मिमी, रांची में 5 मिमी और मेदिनीनगर में 4 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं हजारीबाग में पिछले 24 घंटे में 79 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, इस वर्ष 1 जून से अब तक राज्य में 283.9 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य औसत 149.8 मिमी से काफी अधिक है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जनसंपर्क अभियान में डॉली मल्लिक बोली किसी से डरने की जरूरत नहीं डर के आगे जीत,जुगसलाई का विकास पहली प्राथमिकता:डॉली मल्लिक

शादी के बाद दुल्हन पति को अपने कमरे में घुसने ही नहीं देती थी और एक दिन खौलता तेल उड़ेल दिया, स्थिति नाजुक

हजारीबाग: नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा वार, भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और गांजा बरामद; 14 तस्कर गिरफ्तार

गैंगस्टर प्रिंस खान पर कसा कानूनी शिकंजा, वासेपुर स्थित घर में पुलिस ने की कुर्की जब्ती

बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, सत्र के कार्यदिवस में फेरबदल

रांची में दिनदहाड़े हिट एंड रन, मर्सिडीज चालक ने युवक को बोनट पर लटकाकर दौड़ाई कार, होमगार्ड जवानों को भी रौंदने की कोशिश; खौफनाक वीडियो आया सामने