---Advertisement---

अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया

On: October 7, 2023 4:44 PM
---Advertisement---

सिल्ली :- अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी व रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो के निर्देशानुसार सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी द्वारा भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से घृणित मानसिकता दर्शाते हुए हमारे नेता राहुल गांधी को रावण के अवतार के रूप पेश करते हुए बेहद आपत्तिजनक ग्राफिक प्रसारित करने के विरोध में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।

इस मौके पर रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी उपाध्यक्ष नागेन्द्र नाथ गोस्वामी, जिला सचिव नागेश्वर महतो , सिल्ली प्रखंड कांग्रेस कमिटी अध्यक्ष कार्तिक चन्द्र महतो, कार्यकारी अध्यक्ष निशाकर महतो, उपाध्यक्ष शाहबुद्दीन अंसारी, कोषाध्यक्ष मंजूर मोमिन, सचिव निताई महतो, बलराम महतो, सहदेव माझी, सिल्ली पश्चमी मंडल अध्यक्ष गुहीराम महतो,लालू कोइरी, प्रकाश मुंडा, पिनाकी बनर्जी, तापस पोद्दार, सदानंद सोनार, इत्यादि कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें