---Advertisement---

रक्षाबंधन का पर्व परंपरा और उत्साह के साथ मनाया गया

On: September 1, 2023 2:30 AM
---Advertisement---

सिल्ली: सिल्ली मुरी आसपास के क्षेत्र में रक्षा बंधन का पर्व गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हो गया। सुबह से ही प्रखंड के विभिन्न शिवालयों व देवी स्थान में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखी गयी। बहनों ने मंदिरों में पूजा-अर्चना कर घर वापस आते ही अपने भाईयों को तिलक लगा व अक्षत छीट उनके कलाई पर राखी बांधी और भाई की दीर्घायु के लिये भगवान से प्रार्थना की।
बाजारों में राखी की दुकानों सहित गिफ्ट वाली दुकानों के साथ साथ कपड़े वाली दुकानों तथा मिठाई वाली दुकानों पर पूरा दिन भीड़ बनी रही।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now