---Advertisement---

अनुमंडल तथा पुलिस पदाधिकारी की संयुक्त टीम ने मंझिआंव एवं बरडीहा के विभिन्न बालू घाटों पर चलाया छापामारी अभियान, आरोपित अभियुक्त मौके से फरार…

On: June 18, 2023 10:08 AM
---Advertisement---

गढ़वा :- बीते शनिवार को मंझिआंव सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता द्वारा अवैध बालू खनन को लेकर मंझिआंव के बूढ़ीखांड में छापेमारी अभियान चलाने के दौरान खनन माफियाओं द्वारा उनके टीम पर हमला कर दिया गया था, जिसके आलोक में आज दिनांक 18 जून 2023 को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा राज महेश्वरम एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गढ़वा के द्वारा संयुक्त रूप से मंझिआंव के विभिन्न बालू घाट एवं बरडीहा के सलगा में छापेमारी अभियान चलाया गया।

इस छापेमारी में आरोपित सभी अभियुक्त मौके से फ़रार पाए गयें। छापेमारी अभियान के पश्चात वापसी के दौरान मंझिआंव प्रखंड के बकोइया में संतोष कुमार सिंह द्वारा अवैध रूप से संचालित किये जा रहे दो इंट भट्ठा को अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा श्री महेश्वरम के नेतृत्व में ध्वस्त किया गया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

लोको कॉलोनी मां पहाड़ी के माता महाकाली रूप दर्शन को पहुंचे झामुमो नेता कुणाल षाडंगी, जंबो अखाड़ा के बंटी सिंह, एडीएल सोसायटी और राम मंदिर के सदस्य

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पुनर्गठन पर पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और बोले..!

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ने प्यासे को पानी पिलाकर पनशाला का किया शुभारंभ

संस्कार भारती जमशेदपुर महानगर इकाई की साधारण सभा संपन्न

विपक्षी उम्मीदवार गुरदयाल सिंह मन्नावाल ने सीजीपीसी को पत्र सौंपा,10 मई को ही निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग

हजारीबाग बैंक लूट कांड का खुलासा:यूपी STF-झारखंड पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन, 3 गिरफ्तार,1 किलो सोना और 20 लाख कैश बरामद