---Advertisement---

झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर आज थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर, 25 मई को होगी वोटिंग

On: May 23, 2024 6:25 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता न्यूज

Loksabha Election 2024: झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, धनबाद, जमशेदपुर और गिरिडीह में गुरूवार की शाम 5 बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। शुक्रवार को प्रत्याशी और उनके समर्थक डोर-टू-डोर जाकर अपने पक्ष में मतदान की अपील कर सकते हैं। इन सीटों पर 25 मई को वोटिंग होगी।

इन चारों संसदीय क्षेत्रों में कुल 93 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। सबसे अधिक रांची में 27, धनबाद और जमशेदपुर में 25-25 प्रत्याशी और गिरिडीह में 16 प्रत्याशी हैं। कुल 82,18,506 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें पुरूष मतदाताओं की संख्या 42,06,926 है, जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 40,09,290 है। थर्ड जेंडरों की संख्या 290 है।

कहां-किसके बीच मुकाबला

रांची : संजय सेठ (भाजपा) और यशस्विनी सहाय (कांग्रेस)

धनबाद : ढुलू महतो (भाजपा) और अनुपमा सिंह (कांग्रेस)

जमशेदपुर : विद्युतवरण महतो (भाजपा) और समीर मोहंती  (झामुमो)

गिरिडीह : चंद्रप्रकाश चौधरी (आजसू पार्टी) और मथुरा महतो (झामुमो)

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन

चतरा में ACB की बड़ी कार्रवाई, जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी 10 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार