---Advertisement---

दिल्ली और मुंबई को टॉय कार बम से दहलाने की साजिश विफल, आईएसआईएस के दो आतंकी पुलिस के शिकंजे में

On: April 5, 2026 8:02 PM
---Advertisement---

एजेंसी:दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने गुप्त सूचना के आधार पर महाराष्ट्र एटीएस के साथ मुंबई के कुर्ला में ज्वॉइंट ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद और आईएसआईएस से जुड़े दो संदिग्धों को दबोचा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकी संगठन से लिंक होने की इनपुट्स के बाद इनको हिरासत में लिया गया. महाराष्ट्र एटीएस ने बताया कि अभी कुछ और भी युवा स्पेशल सेल की रडार पर हैं. ताजा जानकारी के मुताबिक दोनों आतंकियों को स्पेशल सेल दिल्ली लेकर आ रही है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी. पुलिस के हवाले से बताया गया कि इन आतंकियों दिल्ली और मुंबई में टॉय कार बम से बड़े स्तर पर ब्लास्ट करने की योजना थी.

महाराष्ट्र एटीएस ने लिखा, ‘महाराष्ट्र एटीएस और दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने एक जॉइंट ऑपरेशन में मुंबई के कुर्ला और पास के खडावली इलाके में रेड की. दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की जांच अब दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल करेगी.’

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now