---Advertisement---

ED के समन के खिलाफ पत्र लिखने का प्रचलन,सीएम हेमंत के प्रेस प्रतिनिधि ने भी लिखा,बोले..!

On: January 18, 2024 9:50 AM
---Advertisement---

बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह

रिपोर्टसतीश सिन्हा

एक ओर कथित खनन घोटाले और शराब घोटाले में क्रमशः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बार-बार ईडी पूछताछ के लिए समन करती आ रही है जबकि दोनों फिलहाल तक कुछ ना कुछ पत्र लिखकर ईडी के समक्ष हाजिर नहीं हो रहे हैं। हालांकि इस बार सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी को पूछताछ के लिए 20 जनवरी को कथित रूप से बुला लिया है अब देखना है कि वह पहुंचते हैं कि नहीं! लेकिन विभिन्न घोटालों में केंद्रीय एजेंसी ईडी का समन प्रचलन में है। अब तो छोटे मियां भी बड़े मियां की नकल करने लगे हैं। खबर आ रही है कि साहिबगंज में हुए अवैध खनन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू ईडी के समन के बावजूद बीते मंगलवार को ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे थे।वहीं, अब प्रेस सलाहकार ने ईडी को पत्र लिखा है। उन्होंने लिखा है कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है इसलिए पूछताछ के लिए उन्हें 22 जनवरी के बाद का समय दिया जाए।

बता दें कि ईडी ने अवैध खनन मामले में 12 ठिकानों पर एक साथ 3 जनवरी को छापेमारी की थी। इस दौरान ईडी ने विभिन्न आपत्तिजनक डिजिटल उपकरण, दस्तावेज, रिकॉर्ड और रुपये बरामद किए थे। ईडी ने गत 6 जनवरी को समन जारी कर प्रेस सलाहकार को 16 जनवरी को ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पूछताछ के लिए बुलाया था। ईडी के अधिकारी अभिषेक प्रसाद का इंतजार करते रहे, लेकिन वह नहीं पहुंचे।

बता दें कि झारखंड में ईडी की जांच में फंसे 2 आईएएस अफसर पूजा सिंघल और छवि रंजन जेल में बंद हैं। इनके बाद रामनिवास यादव तीसरे ऐसे आईएएस हैं, जिन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। आवास से प्रतिबंधित गोलियों की बरामदगी के मामले में उनके खिलाफ पुलिस में अलग से मामला दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।

दूसरी ओर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर एक बार पत्र लिखते हुए कथित रूप से ईडी के समन पर न पहुंचने का करण ईडी के समन पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें आगामी चुनाव में प्रचार से रोकने के लिए ऐसा समन दिया जा रहा है। उन्हें गिरफ्तार करने का मकसद है। फिलहाल में 3 दिन के लिए गोवा जा रहे हैं।

इधर दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी ने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला है। भारतीय जनता पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाला के सरगना हैं। सर्दी में भी उन्हें ईडी के पास जाने में पसीने छूट रहे हैं।

बहरहाल अब ईडी के समन पर पत्र लिखने का प्रचलन शुरू हो गया है। अब आगे ईडी आगे अपना अस्तित्व बचाने और कार्रवाई करने के लिए क्या करती है देखना है क्योंकि कथित रूप से घोटाले में फंसे नेता केंद्रीय एजेंसियों के मंसूबे पर ही सवाल उठने लगे हैं।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन