---Advertisement---

झारखंड की वर्तमान सरकार ने महिलाओं व युवाओं को ठगा है : अजय मेटल

On: September 29, 2024 4:20 PM
---Advertisement---

गढ़वा: बदलाव यात्रा सह जनसंपर्क शनिवार को मेराल प्रखंड के चटनिया,गटियारवा, लिखनिया,औरैया, खोलरा होते हुए संग्रहे मे किया। जहां लोगों ने बसपा विधायक प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल को जोरदार स्वागत किया। श्री मेटल ने जगह जगह नुक्कड़ सभा कर लोगों संबोधन किया तथा उनके विचारों से प्रभावित होकर अन्य दलो के सैकड़ों लोगों ने बसपा का सदस्यता भी लिया।

उक्त मौके पर सभा को सम्बोधित करते हुए श्री मेटल ने कहा इस विधानसभा मे हमेशा से बेरोजगारी,भ्रष्टाचार, घूसखोरी विकराल रूप मे है। कहीं कोई पूछने वाला नहीं है ना कोई सुनने वाला, और ना ही कोई देखने वाला है। कानून संबंधी कार्य भी सामंतियो और सत्ताधारियों के पक्ष में चल रहा है। बेरोजगार परेशान हो रहे हैं, अभी जेएमएम सरकार आगामी विधनसभा चुनाव को देखते हुए के आनन फानन में योजना पर योजना लागू कर रही है। अबुआ आवास योजना मे काफ़ी लूट मची हुई है। बिचौलिए हो या बालू माफिया सब अपने अपने तरीके से गरीबों को लुट रहे हैं, माताएं बहनें के लिए मैंयां सम्मान योजना उतना दिन से वर्तमान सरकार को माताएं बहनें नही दिख रही थी। आज जब चुनाव सर पर है तो एक एक हज़ार का प्रलोभन देकर चुनावी लॉलीपॉप दिखा रहीं हैं, पहली किस्त सभी माताएं बहनें को ठीक से आया नही दूसरी किस्त भी जारी कर दिया जो आधे से अधिक माताओं को दूसरी किस्त अभी तक नहीं मिला। तो आप समझ सकते हैं कि भोली भाली महिलाएं को कैसे ठगने का काम कर रही हैं। आगे यह बताया की अगर झारखंड में जेएमएम की सरकार बनी तो बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा पर युवाओं को भी ठगने का काम किया। वहीं गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के जनता ने बसपा का कारवां बढ़ाते हुए युवा जुझारु प्रत्याशी अजय कुमार चौधरी उर्फ अजय मेटल को हर संभव विधानसभा भेजने का संकल्प लिया।

बदलाव यात्रा में बसपा गढ़वा ज़िला महासचीव शिवशंकर मेहता, युवा समाजसेवी कुन्दन कुमार मेहता, रैमूल अंसारी, मनोज चौधरी, दिनेश चौधरी, प्रदुमन चंद्रवंशी, सुमेश्वर चौधरी, बीरबल चौधरी, सरिता देवी, समसूल अंसारी,

थामेश्वर चौधरी, संतरा देवी, सोना देवी, शोभा देवी पनपति देवी, ललिता देवी, देवन्ति देवी लीला देवी सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now