---Advertisement---

सब वे के नीचे के सड़क निर्माण का कार्य अब तक अधूरा

On: August 23, 2024 2:18 AM
---Advertisement---

सिल्ली: मुरी में रेलवे लाइन के नीचे से होकर जाने वाले दो सब वे के नीचे के सड़क निर्माण का कार्य अब तक अधूरा है। लेकिन इसको पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं दिख रहा है। इस सब वे के रास्ते पर कई जगह बढ़े बढ़े गढ्ढे है सब वे के नीचे गढ्डों में घुटनों भर से ज्यादा पानी भर जाने के कारण आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। रेल लाइन के आर पार जाने वालों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक किमी दूरी तय करने के लिए चार किमी दूरी घूम कर जाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है. रेल लाइन के पार जाने वाले कई बच्चों ने तो स्कूल ही जाना छोड़ दिया है। अभिभावकों ने बताया कि इसकी जानकारी रेलवे के अधिकारियों को दी जा चुकी है लेकिन इसे पूरा करने के लिए कोई काम नहीं किया जा रहा है। फोन के द्वारा वरिष्ठ अनुभाग अभियंता (कार्य) से पूछने पर उन्होंने बताया कि सड़क के कार्य को शुरू कर दिया गया है और अगले 2 महीना के अंदर कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now