---Advertisement---

जैन समाज का दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व क्षमावाणी पर्व के साथ संपन्न

On: September 30, 2023 12:54 PM
---Advertisement---

हजारीबाग :- जैन समाज का दस दिवसीय दशलक्षण महापर्व आज क्षमावाणी पर्व के साथ संपन्न हुआ। आज प्रातः दिगंबर जैन मंदिर बाड़म बाजार में तीन दिन का उपवास रखें राजेश सेठी ,दीपिका पाटनी, श्वेता बड़जात्या

को दिगंबर जैन पंचायत की ओर से सम्मान कर गाजे बाजे के साथ निवास स्थान पहुंचाया गया। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष धीरेंद्र सेठी, महामंत्री पवन अजमेरा ,उपाध्यक्ष जेपी विनायका ,कोषाध्यक्ष सुशील पाटनी , अरुण बोहरा ,विनीत छाबड़ा ,सहायक मंत्री राजेश पाटोदी , प्रभारी विजय लुहाडिया ,राजेश लुहाडीया ,युवा परिषद के आलोक काशलीवाल व अन्य लोगों ने

सभी को तिलक दुपट्टा माला पहनकर सम्मान किया। महिला समाज महिला समिति महिला मिलन सभी ने अनुमोदन की। दोपहर में बड़ा बाजार दिगंबर जैन भवन में श्री जी की अभिषेक शांतिधारा व श्रीजी का माला प्राप्त करने का सौभाग्य महावीर जी, संजय, अजय ,विजय ,आयुष लुहाडिया सपरिवार को प्राप्त हुआ।

दिगंबर जैन पंचायत की ओर से सभी का अनुमोदन व शुभकामनाएं दी गई। विद्वान पंडित नयन जी शास्त्री का सम्मान समाज के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार जी अजमेरा , प्रताप जी छाबड़ा , पूर्व महामंत्री भागचंद जी लुहाड़ीया व वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य ने उन्हें दुपट्टा माला से अभिनंदन स्वागत किया।

पंडित जी ने अपने मंगल प्रवचन में कहा आज हमें सभी लोग एक दूसरे से गले मिलकर क्षमा याचना करते हैं । भवानी महापर्व जिलों का पर्व यह हमें जो भी गलती हुई है उसे क्षमा याचना कर एक दूसरे से गले मिलकर इस पर्व को मनाते हैं। पंडित जी ने यहां की व्यवस्था के लिए बहुत ही तारीफ की और युवाओं के लिए कहा

कि उन लोगों का समर्पण देखने लायक था। तत्पश्चात सामाजिक गोठ का कार्यक्रम हुआ। मीडिया प्रभारी विजय लुहाड़िया ने बताया कि यह दस दिवसीय महापर्व हमें सुसंस्कारीत मर्यादित तप, त्याग, साधना और आराधना पूजन पाठ भक्ति का संदेश देकर गया है। दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष महामंत्री ने इस दस दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी संस्थाएं सभी युवाओं सभी महिलाएं बच्चे सभी को विशेष धन्यवाद दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

धनबाद: नगर निगम चुनाव मतदान के दौरान माहौल बिगड़ते बिगड़ते बचा, प्रशासन और पुलिस की तत्परता से शांतिपूर्वक मतदान जारी

जमशेदपुर: सुरक्षा व्यवस्था के बीच मानगो नगर निगम, चाकुलिया नगर पंचायत और जुगसलाई नगर परिषद में मतदान शुरू, सुबह 9:00 बजे तक

JNU: एबीवीपी और लेफ्ट के छात्रों में झड़प, पथराव, कई छात्र घायल

नवयुवक काँवरिया संघ ने किया भोग वितरण कार्यक्रम, श्रद्धालुओं में बांटा प्रसाद

आरएसएस की सामाजिक सदभाव बैठक में जुटे विभिन्न जाति समूह के लोग , एकजुटता का दिया संदेश

जम्मू कश्मीर किश्तवाड़ में सुरक्षा बलों ने जैश कमांडर सैफुल्लाह समेत तीन आतंकियों को किया ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी