---Advertisement---

परसुडीह पुलिस की मिसाल!चोरी के महज कुछ घंटों बाद ही चोर को सामान के साथ दबोचा

On: June 30, 2023 4:44 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : परसुडीह पुलिस ने सरजामदा निवासी राजकुमार तांती के घर मे चोरी मामले का उद्भेदन महज कुछ ही घंटे में करके एक बेहतर पुलिसिंग की मिसाल कायम की। पुलिस ने चोरी जेवरात और अन्य सामानों के साथ सरजामदा निवासी शिवा मुंडा को धर दबोचा।

इस बाबत परसुडीह के थानेदार रामकुमार वर्मा ने मीडिया को बताया कि पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार के घर गए थे। वहीं पास के रहने वाले शिवा मुंडा ने घर बंद का फायदा उठाते हैं छत से घर के अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम देते हुए लैपटॉप, इंडक्शन, चूल्हा, नगद ,जेवरात व घर के कागजात समेत लगभग 2 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया।

उन्होंने कि अनुसंधान के क्रम में सरजामदा निवासी शिवा मुंडा को गिरफ्तार किया गया जिसने चोरी की बात स्वीकार की और उसकी निशानदेही पर सारे सामान बरामद कर लिए गए हैं उन्होंने कहा कि गिरफ्तार शिवा मुंडा का कोई अपराधिक इतिहास पूर्व में नहीं है रेकी कर इस घटना को अंजाम दिया गया है।

बता दें कि 24 जून को सरजामदा निवासी राजकुमार तांती अपने पूरे परिवार के साथ अपने ससुराल में आयोजित मुंडन के कार्यक्रम में शामिल होने बेगूसराय गए थे।जहां पड़ोसियों द्वारा 27 जून को इनके घर पर चोरी होने की सूचना इन्हें फोन के माध्यम से दी गई, सूचना मिलते ही 29 जून को पूरा परिवार घर लौटा और घर के अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है और घर से लैपटॉप कुछ कागजात सोना चांदी के आभूषण समेत लगभग दो लाख के सामानों पर चोरों ने हाथ साफ किया। इस संदर्भ में पीड़ित परिवार ने परसुडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: जूनियर इंजी० को शादीशुदा महिला के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा, जमकर धुनाई

झारखंड विधानसभा का बजट सत्र आज से, 24 फरवरी को वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर पेश करेंगे बजट

स्वच्छ व सुंदर जुगसलाई के नारे के संग पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू का डोर टू डोर जन संपर्क अभियान

झारखंड हाईकोर्ट से बाबूलाल मरांडी को मिली बड़ी राहत, हेमंत सोरेन पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सभी FIR रद्द

जुगसलाई पहुंचने पर पूर्व मंत्री दुलाल का वार्ड प्रत्याशी दीपक अग्रवाल ने किया स्वागत

टाटा से जयपुर तक सीधी रेल सेवा की मांग,विधायक पूर्णिमा साहू का रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र,जनहित में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह