---Advertisement---

राधारमण महोत्सव व जन्माष्टमी उत्सव के तीसरे दिन का आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न

On: August 12, 2025 7:47 AM
---Advertisement---

मुरी:- राधारमण महोत्सव 2025 एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव का तीसरा दिन भक्ति, उत्साह और सांस्कृतिक उल्लास से परिपूर्ण रहा।प्रातःकाल मंगला आरती, हरिनाम संकीर्तन और यज्ञ में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को पावन बना दिया। दोपहर में भागवत कथा का आयोजन हुआ, जिसमें अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक श्री श्याम ब्रजविलास प्रभु ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का मनोहारी वर्णन किया। कथा के दौरान उपस्थित भक्तगण भक्ति भाव में डूब गए।
शाम को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई, जिसमें दामोदर लीला का मंचन दर्शकों को अत्यंत भावविभोर कर गया। मधुर भजन, संकीर्तन और नृत्य ने पूरे परिसर का माहौल भक्तिमय कर दिया।दिन का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव के आगामी दिनों में भी विशेष कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा, जिसमें देश-विदेश से आए संत,भक्त और कलाकार अपनी सेवाएँ प्रदान करेंगे।

Dinesh Banerjee

मेरा नाम दिनेश रंजन बनर्जी है। मैं पिछले 10 साल से पत्रकारिकता कर रहा हूं। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता में "प्रतिनिधि" के पद पर कार्यरत हूँ। तथ्यपूर्ण और निष्पक्ष पत्रकारिता करना मेरा उद्देश्य है।सरल और प्रभावी भाषा में खबरें प्रस्तुत करना मेरी सबसे बड़ी ताकत है। हमेशा सत्य और प्रमाणित जानकारी को पाठकों तक पहुँचाने की कोशिश करता हूँ। नई घटनाओं और मुद्दों को गहराई से समझकर निष्पक्ष रूप से प्रस्तुत करना मुझे पसंद है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाना मेरा संकल्प है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़: घरेलू विवाद में पत्नी की हत्या, पति ने हथौड़े से सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

टाटा मोटर्स के एचवीटीएल व इंजन डिवीजन में अध्यक्ष व महामंत्री का हुआ स्वागत

महिला सशक्तिकरण के लिए विधायक कल्पना सोरेन को बड़ा सम्मान, ब्रिक्स वुमन समिट में मिला प्रतिष्ठित ‘ट्रेलब्लेजर अवार्ड’

बहरागोड़ा:स्वर्णरेखा तट पर मिले कथित सेकंड वर्ल्ड वॉर बम को डिफ्यूज करने पहुंची सेना,एक और सिलेंडरनुमा चीज मिली! हड़कंप

धनबाद में सड़क हादसा: ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला ASI की मौत, पति घायल

रामगढ़: अवैध संबंध, जान से मारने की धमकी…, पूर्व जिप अध्यक्ष शांति सोरेन ने पति पर लगाए गंभीर आरोप, मुख्यमंत्री को पत्र लिख की कार्रवाई की मांग