---Advertisement---

बुद्धा पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद के विजेता प्रतिभागियों को पदक देकर सम्मानित किया गया

On: February 14, 2025 3:44 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- बुद्धा पब्लिक स्कूल सिल्ली में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के सफल विजेता प्रतिभागियों को स्वर्ण पदक,रजत पदक और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निदेशक रणधीर कौशिक ने कहा कि इस तरह का आयोजन से छात्रों में खेल भावना और टीम वर्क को बढ़ावा देने में मदद मिलती है। इस आयोजन से विद्यार्थियों को शारीरिक फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। वहीं प्राचार्य वी सुधीर राव ने कहा कि खेल के माध्यम से बच्चों के शारीरिक कौशल को विकसित करने एवं स्वस्थ रहने में सहायता मिलती है। इस कार्यक्रम में शिक्षक गोविन्द्र कुमार सिंह, राकेश,जितेंद्र महतो,विपुल रॉय,राहुल भद्रा,नकुल बड़ाईक,प्रेमचंद महतो,विपुल राय,प्रतिमा देवी,आशा चौधरी,पायल साव, सुजाता कुमारी एवं हर्षा कुमारी मौजूद रहे।|

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now