---Advertisement---

सिल्ली पेयजलापूर्ति योजना के सुदृढ़ीकरण का कार्य प्रगति पर, निर्धारित समय पर होगी पूरी

On: July 1, 2023 2:52 AM
---Advertisement---

सिल्ली:- जल जीवन मिशन के तहत सिल्ली पेयजलापूर्ति योजना के सुदृढ़ीकरण का काम निर्धारित समय सीमा के भीतर हो जाने की संभावना है। नौ करोड़ की लागत से इस योजना का निर्माण किया जा रहा है। मुरी स्वर्णरेखा नदी के किनारे इंटेक वेल का निर्माण प्रगति पर है। काम करने वाले एजेंसी ने बताया कि बारिश के कारण काम प्रभावित हो रहा है लेकिन हर हाल में इसे निर्धारित मार्च 24 तक पूरा कर लिया जाएगा। विभागीय जेई ने बताया कि काम की गुणवत्ता व समय से निर्माण हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने बताया की पाइप लाइन का काम भी प्रगति पर है। इस नए योजना से लुपुंग एवं सिल्ली के अलावे टुटकी पंचायत के भी कुछ इलाके के लोगों को लाभ मिलेगा। नई योजना के तहत डेढ़ लाख लीटर क्षमता वाले जल मीनार का भी निर्माण कराया जा रहा है। पहले मात्र 75 हजार लीटर क्षमता वाली टंकी से ही आपूर्ति की जाती थी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now