---Advertisement---

मजार से चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

On: March 31, 2026 10:05 PM
---Advertisement---

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के पुरानी बैल बाजार सोनपुरा स्थित निमिया स्थान के पास स्थित हजरत मलंग शाह दाता एवं हजरत मिल्की शाह दाता मजार में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गढ़वा पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने मजार परिसर को निशाना बनाते हुए वहां रखे इनवर्टर, सीसीटीवी कैमरा, दानपेटी सहित अन्य सामान की चोरी कर ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही उर्स कमिटी के सदस्यों में आक्रोश फैल गया था। इसके बाद उर्स कमिटी द्वारा गढ़वा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़वा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चार संदिग्ध युवकों को चिन्हित किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में सोनपुरवा निवासी राजा खान, नहर चौक निवासी रवि यादव, टंडवा निवासी गुड्डू कुमार महतो और कलवार मोहल्ला निवासी मिंटू कुमार सोनी शामिल हैं।
थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि उर्स कमिटी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद उनकी निशानदेही पर चोरी गए सामान को भी बरामद कर लिया गया।
उन्होंने बताया कि चोरी गया अधिकांश सामान बरामद कर लिया गया है, जिससे मजार कमिटी को बड़ी राहत मिली है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

खेल का मैदान केवल खेल के लिए, व्यावसायिक उपयोग की अनुमति नहीं: एसडीएम

पेट्रोल छिड़ककर दुकान जलाने का प्रयास:- रंगेहाथ पकड़ा गया भेजा गया जेल

एल.के. पब्लिक मंझिआँव में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी एवं परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न

श्री रुद्र महायज्ञ के समापन के पश्चात जागृति युवा क्लब ने किया सम्मान समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन, प्रधान संयोजक राकेश पाल ने जताया आभार।

मझिआंव में शिक्षा की नई अलख: आर.के. पब्लिक स्कूल को मिली सीनियर सेकेंडरी संबद्धता, मेधावी छात्रों के लिए 100% तक छात्रवृत्ति की घोषणा

बंशीधर नगर गोली कांड का खुलासा, प्रेम प्रसंग के चक्कर में घटना को दिया अंजाम