---Advertisement---

मानगो: सब्जी बेच परिवार का भरण पोषण करने वाली विधवा महिला के घर चोरी

On: August 24, 2024 3:03 PM
---Advertisement---

शंकोसाई श्याम नगर में पूजा करने गई महिला के घर में चोरी

नशा और नशेड़ियों की करतूत, चलाएंगे जागरूकता अभियान: विकास सिंह

जमशेदपुर :मानगो उलीडीह थाना अंतर्गत शंकोसाई रोड नंबर 1 के श्याम नगर में सब्जी विक्रेता सचमानना देवी के घर दिनदहाड़े प्रातः 10:00 बजे चोरी हो गई ।

चोरी की सूचना मिलने पर भाजपा नेता विकास सिंह सचमानना देवी के घर जाकर मामले की जानकारी प्राप्त कर मामले की जानकारी स्थानीय उलीडीह थाना में दिया । सचमानना देवी के घर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को देखते ही सचमानना देवी रोते हुए कहा की प्रातः 10:00 बजे घर का दरवाजा बाहर से सटा कर मंदिर पूजा करने गई थी। पूजा कर जब लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है और कमरे में रखा हुआ बैग नीचे फेंका हुआ है सचमानना देवी ने बताया कि बैग में बेटी के सोने के कान एवं नाक की बाली प्लास्टिक में लपेटकर कपड़े के भीतर रखी हुई थी साथ ही कुछ नगद रुपए थे जो गायब थे सचमानना देवी अपने दो बच्चों के साथ डिमना में रोड में सब्जी बेचने की काम करती है लगभग 12 वर्ष पहले सचमानना देवी के पति का देहांत बिजली के झटके से हो गया था।

उसने विकास सिंह को बताया कि प्रतिदिन बड़ी मेहनत करके अपने चार बच्चों का भरण पोषण कर पालने का काम वह करती है बच्ची के जेवरात और नगद रुपए चोरी होने पर वह पूरी तरह परेशानी में पड़ गई है मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा की पुलिस प्रशासन को मामले की जानकारी दे दी गई है प्रशासन जरूर मामले का उद्वभेदन कर चोरी की गई सामान को बरामद करने का प्रयास करेगी ।


विकास सिंह ने कहा कि पूरे मानगों में नशा के खिलाफ स्थानीय लोगों के साथ मिलकर जागरूकता और नशा से हो रहे नुकसान लोगों को बताने का प्रयास किया जाएगा जिससे चोरी और अपराध में विराम लगेगा ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें