---Advertisement---

महिला आरक्षण बिल में ओबीसी का कोटा निर्धारित नहीं किए जाने पर भारी जनाक्रोश, 30 सितंबर 2023 को ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के प्रति को जलाया जाएगा – राजेश गुप्ता

On: September 26, 2023 3:19 PM
---Advertisement---

रांची: नारी शक्ति वंदन अधिनियम में ओबीसी महिलाओं का आरक्षण नहीं मिलने के कारण ओबीसी समुदाय में भारी आक्रोश है, जिसका विरोध 30 सितंबर 2023 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रति को फाड़कर जलाया जाएगा; क्योंकि इस बिल में ओबीसी महिलाओं को अलग से कोटा नहीं दिया गया है।यह बिल संविधान के अनुच्छेद 14 और 15 के खिलाफ है।

उक्त बातें राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहीं। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि देश में आखिर किस वर्ग की महिलाओं के साथ दुराचार, शोषण, हत्या, अपहरण और बलात्कार होता है ?

एनसीआरबी के आंकड़े बताते हैं कि सबसे ज्यादा एससी, एसटी और ओबीसी महिलाओं को समाज में हिंसक ,यौन उत्पीड़न एवं अपमानजनक घटनाओं का शिकार होना पड़ता है। फिर इन्हें 33% महिला आरक्षण में अलग से कोटा (आरक्षण) निर्धारित क्यों नहीं किया गया ?

श्री गुप्ता ने कहा कि शहरी और पढ़ी-लिखी सशक्त अगड़ी जाति की महिलाओ की तुलना में एससी, एसटी व ओबीसी वर्ग की महिलाएं निर्बल और शोषित- पीड़ित हैं, जिन्हें सशक्तिकरण की जरूरत है।

यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित है। झारखंड में भी राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा सामूहिक एवं व्यक्तिगत रूप से प्रति को फाड़ते हुए जलाकर विरोध दर्ज करेगा ।

जब तक महिला आरक्षण बिल अर्थात नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन कर ओबीसी महिलाओं को और एससी/ एसटी क महिलाओं को अलग से आरक्षण का प्रावधान नहीं किया जाता है तब तक आने वाले समय में ओबीसी समुदाय चुप नहीं बैठेगा, बल्कि सड़क पर उतर कर पूरजोर विरोध करेगा।

प्रेस वार्ता में जगत सोनी, प्रवीण कुमार, कमलेश चौधरी,विष्णु कुमार उपस्थित थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज में आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

झारखंड: मर गई इंसानियत? नहीं मिली एम्बुलेंस तो कूट के डिब्बे में ले जाना पड़ा मासूम बच्चे का शव, रुला देगी दर्द में डूबे पिता की बेबसी की कहानी

गढ़वा: श्री रुद्र महायज्ञ को लेकर जलयात्रा-सह-नगर भ्रमण कल, तैयारी पूरी

रांची सेंट्रल जेल से अयान जावेद को लेकर आई आगरा पुलिस, धर्मांतरण गैंग से जुड़े हैं संदिग्ध आतंकी के तार

धनबाद में भीषण सड़क हादसा: कार–ऑटो की टक्कर में 2 महिलाओं की मौत, 3 गंभीर घायल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की जिला पर्यवेक्षकों की सूची, झारखंड के 20 नेता शामिल