---Advertisement---

कटकमसांडी चौक पर सब्जी की दुकानों से लगता है जाम, मुख्य सड़क पर संचालित होता है बस स्टैंड, पुलिस और प्रखंड प्रशासन मौन

On: November 5, 2023 4:56 PM
---Advertisement---

भास्कर उपाध्याय/झारखंड वार्ता

कटकमसांडी:- हजारीबाग से चतरा जाने के बीच कटकमसांडी मुख्य मार्ग पर सड़क के दोनों और में लगती है साग- सब्जी की दुकानें। जबकि चतरा-हजारीबाग मुख्य मार्ग कटकमसांडी चौक में ही चतरा, हजारीबाग, गया, पलामू, रामगढ़ सिमरिया, गिरिडीह के लिए बसें संचालित की जाती है। मुख्य मार्ग एवं बस स्टैंड के दाहिने ओर दो साप्ताहिक बाजार लगता है। वहीं प्रतिदिन साग – सब्जी की दुकानें सड़क पर लगाईं जाती है। व्यस्त मार्ग होने की वजह से राहगीरों को आने जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय ग्रामीण बताते है कि एक कुछ दिन पहले कटकमसांडी के दुकानदार और कटकमसांडी पुलिस इस संदर्भ में आमने-सामने देखे गए थे और दुकान के सामने एक मोटरसाइकिल लगाने को लेकर काफी विवादों में त्योहार गुजरा था तथा स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल के नेतृत्व में कटकमसांडी पुलिस के विरोध में एक सांकेतिक धरना आयोजन किया गया था। इस जाम से कभी भी बड़ी घटना घट सकती है और इस घटना को रोकने के लिए ग्रामीणों ने कटकमसांडी प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि हर रोज होने वाले जाम की समस्याओं से निजात दिलाते हुए उचित कार्रवाई करे। जिससे आने वाले दीपावली एवं छठ पर्व जैसे त्योहारों में आमजन को किसी तरह का कोई दिक्कत ना हो।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

वाराणसी देवघर वंदे भारत में खाना खाते रांची की महिला यात्री का मुंह सूजा,बच्चे को दस्त,IRCTC बोली!

मिडिल ईस्ट जंग का साइड इफेक्ट भारत में कमर्शियल गैस के कीमतों में तकरीबन 200 रुपए की वृद्धि

धनबाद:विस्फोट के साथ कई घर ढहे,एक ही परिवार के 3 लोगों के मलबे में दबे होने कीआशंका

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन